Ranchi Archdiocese
Menu
  • Home
  • About Us
    • Archdiocese At A Glance
    • Formal Prelates Of Ranchi
    • History
    • Vision & Mission
    • Archdiocesan Priests in Heaven(RIP)
  • Our Parishes
  • Directories
    • Archdiocesan Curia
    • Commissions & Secretaries
    • Institutes
    • Archdiocesan Priests
    • Archdiocesan Seminarians
    • Consecrated men & women
    • Major Superior
  • Church in Jharkhand
  • Useful Links
  • Resources
  • Media
    • Photo
    • Video
    • Media
  • Contact Us

NEWS AND EVENTS

  • Home
  • NEWS AND EVENTS

रांची कैथोलिक महा धर्म प्रांत ने क्रिसमस गिफ्ट के रूप में  सोदाग पंचायत के 3 गांव में 300 जरूरत मंद लोगों cके बीच कंबल का वितरण किया


क्रिसमस की खुशी और आनंद ने झारखंड के और एक पंचायत के जरूरतमंद लोगों में खुशी का संचार किया। रांची महाधर्मप्रांत के महाधर्म अध्यक्ष फेलिक्स टोप्पो यीशु समाजी और सहायक धर्म अध्यक्ष थियोडोर की अगुवाई में अन्य पुरोहितों धर्म बंधु गण और युवा संघ के सदस्यों ने नामकुम ब्लॉक के सोदाग पंचायत के गांव के 300 परिवारों में क्रिसमस की खुशी और आशा को पहुंचाया। सोदाग पंचायत मुखिया  श्री पत्रस तिर्की ने  गरीब और जरूरतमंद लोगों को चिन्हित किया जहां के लोगों को मदद की जरूरत है। कुलदीप तिर्की रांची महा धर्म प्रांत के यूथ कोऑर्डिनेटर ने वितरण समारोह का परिचय दिया और बताया की यह उपहार रांची कैथोलिक धर्म प्रांत की ओर से दिया जा रहा है जो उन्हें शुभचिंतकों और उपकार से मिला है। बिशप थेओडोर मसकारेन्हास ने क्रिसमस उपहार के उद्देश्य को लोगों को समझाया।

हम क्रिसमस प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन मनाते हैं जो हमें प्रेम और सेवा का पाठ पढ़ाने आए। रांची महा धर्म प्रांत उसी प्यार को आज प्रकट कर रहा है। क्रिसमस का उपहार सभी लोगों को दिया जा रहा है चाहे वे क्रिश्चियन हो या हिंदू हो या मुस्लिम हो  यह उपहार सब उनको दिया जा रहा है क्योंकि यीशु मसीह सब के कल्याण के लिए इस दुनिया में जन्म लिए। महाधर्म अध्यक्ष फेलिक्स  ने सब के लिए प्रार्थना किए और उनको आशीर्वाद दिए। उन्होंने सभी उपकारको और शुभचिंतकों के लिए भी प्रार्थना किए जो गरीबों की मदद करते हैं। लोगों के बीच में  अत्यंत खुशी का माहौल था। दो धर्म अध्यक्षों के अतिरिक्त फादर आशित, फादर फिलमोन, फादर रोशन, ब्रदर हिलारियूस , ब्रदर अनमोल, श्री कुलदीप तिर्की और अभिषेक थे। यह रांची महाधर्म प्रांत की ओर से तीसरा वितरण समारोह था इसके साथ रांची महा धर्म प्रांत  ने कुल 800 कंबल बांट चुके हैं। आने वाले दिनों में और कुछ वितरण करने की योजना बनाई  जा रही है।

 

Contact Us
  •  ⛪ Archbishop's House,
           P.B. 5, Dr. Camil Bulcke Path,
           Opposite to Indian Overseas Bank
            Ranchi, Jharkhand 834001
  •  📱 +91 90064 37066 
  •  ✉️ secretaryranchi@gmail.com

 

 

How To Reach
Explore
  • Home
  • About
  • Directories
  • Useful Links
  • Church In Jharkhand
  • Resources
  • Media
Follow us on

Copyright 2025 All rights reserved Ranchi Archdiocese || Powered By :: Bit-7 Informatics