विश्वास ही गिरजाघर एवं कलीसिया की आधारशिला: महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद
बृहस्पतिवार, मई 28, 2026, कैंम्बो, मांडर: राँची काथलिक महाधर्मप्रांत के मांडर पल्ली के अंतर्गत कैंम्बो ग्राम में आज गांव गिरजाघर "मेढ़ो खापू येसुस ही" (येसु भला गड़ेरिया का गिरजाघर) की आशीष एवं उद्घाटन राँची काथलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद के करकमलों द्वारा सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर उनकी अगुवाई में समारोही मिस्सा बलिदान भी अर्पित किया गया।
कैंम्बो ग्राम के काथलिक विश्वासियों के विश्वास की यात्रा में एक नया पन्ना जुड़ गया क्योंकि आज उनके प्रयास, प्रार्थना एवं परिश्रम के फलस्वरूप निर्मित ग्राम नवगिरजाघर का उद्घाटन एवं आशीष किया गया। महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद के आगमन पर कैंम्बो ग्राम के विश्वासियों ने जोरदार ढोल नगाड़े के साथ नाचते हुए उनका स्वागत किया। मिस्सा बलिदान के पूर्व महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने गिरजाघर के मुख्य द्वार पर स्थापित उद्घाटन एवं आशीष शिलापट्ट का अनावरण किया एवं फीता काट कर गिरजाघर का उद्घाटन किया। तत्पश्चात गिरजाघर के दीवारों पर पवित्र तेल से महाधर्माध्यक्ष ने पवित्र जल की आशीष एवं छिड़काव तथा क्रूस का चिह्न अंकित कर आशीषित किया। इसके तुरन्त बाद मिस्सा बलिदान आरंभ हुआ। महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने अपने धर्मोपदेश में कहा कि " गिरजाघर हमारे विश्वास का चिह्न मात्र है लेकिन इससे भी बढ़कर है विश्वास जो हमारी कलीसिया का आधार है। इसलिए हमारी विश्वास को मज़बूत बनाए रखना है एवं अच्छे उदाहरण द्वारा दूसरों के सम्मुख प्रभु का साक्ष्य प्रस्तुत करना है।" साथ ही ग्रामवासियों को नवगिरजा निर्माण हेतु बधाईयां एवं आशीर्वाद दिया। इस उपलक्ष्य में एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित रहा। इस कार्यक्रम के दौरान रचनात्मक कार्यक्रमों ने सभी का मनोरंजन किया। निर्माण कार्य में योगदान देने वाले सभी व्यक्तियों का सम्मानित किया गया। महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने अपने संबोधन में सभी को साथ लेने एक दूसरे को सहानुभूति प्रदर्शित करने का आह्वान किया ताकि गांव एक साथ विकास और शांति में आगे बढ़ता जाए। इस ग्राम गिरजाघर के उद्घाटन एवं आशीष से काफ़ी आनंदित एवं उत्साहित रहे। यह उनकी सामुदायिक एकता का प्रदर्शन है जो आगे चल कर ग्राम में विकास और शांति लाने में मददगार साबित होगा।
कैंम्बो ग्राम के मेढ़ो खापू येसुस ही गिरजाघर के उद्घाटन एवं आशीष समारोह के शुभवसर पर महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद के अलावा, पूर्व विधायक श्री बंधु तिर्की जी, फ़ा अलेक्स एक्का, फाo बिपिन कंडुलना, फाo जोन शैलेन्द्र टोप्पो, फ़ाo सुधीर केरकेट्टा, गिरजघर के मुख्य द्वार पर स्थापित भला गड़ेरिया की प्रतिमा के शिल्पकार फाo धर्मशील कुजुर, धर्मबंधुगण, धर्मबहनें मांडर पल्ली एवं कैंम्बो ग्राम के ख्रीस्त विश्वासी उपस्थित रहे।