Ranchi Archdiocese
Menu
  • Home
  • About Us
    • Archdiocese At A Glance
    • Formal Prelates Of Ranchi
    • History
    • Vision & Mission
    • Archdiocesan Priests in Heaven(RIP)
  • Our Parishes
  • Directories
    • Archdiocesan Curia
    • Commissions & Secretaries
    • Institutes
    • Archdiocesan Priests
    • Archdiocesan Seminarians
    • Consecrated men & women
    • Major Superior
  • Church in Jharkhand
  • Useful Links
  • Resources
  • Media
    • Photo
    • Video
    • Media
  • Contact Us

NEWS AND EVENTS

  • Home
  • NEWS AND EVENTS

मकुन्दा मिशन स्टेशन को मिला पल्ली का दर्जा 

बुधवार, मई 27, 2026,मकुन्दा, नवांटांड: राँची काथलिक महाधर्मप्रांत के नवांटांड पल्ली के कार्यक्षेत्र में स्थित मकुन्दा मिशन स्टेशन को आज राँची काथलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने स्वतंत्र पल्ली का दर्जा प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने धन्यवादी मिस्सा बलिदान अर्पित किया। 

आज राँची काथलिक महाधर्मप्रांत के इतिहास में एक नया पन्ना जुड़ गया क्योंकि नवांटाड़ पल्ली से विभाजित कर पूर्व मकुन्दा मिशन स्टेशन को पल्ली का दर्जा प्रदान किया गया। 
मकुन्दा मिशन स्टेशन के विश्वासी अत्यधिक आनंदित रहे। महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद के आगमन पर विश्वासियों ने उन्हें पालकी में उठा कर नाचते गाते हुए गिरजाघर के प्रांगण तक ले आया। तत्पश्चात महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने मिस्सा बलिदान में प्रयोग होने वाले वस्तुओं को पवित्र किया एवं पल्ली घोषणा पट्ट का अनावरण किया। प्रवेश नाच के साथ मिस्सा बलिदान आरंभ हुआ। वेदी के सम्मुख पहुंचने पर सभी का स्वागत, स्वागत संबोधन द्वारा किया गया एवं मकुन्दा मिशन स्टेशन का इतिहास पढ़ सुनाया गया । जल्द ही बेसब्री से इंतजार पल आया जब राँची काथलिक महाधर्मप्रांत के विकार जेनरल फ़ाo आनंद डेविड खलखो ने राँची काथलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद द्वारा निर्गत नयी पल्ली की घोषणा का पत्र पढ़ सुनाया। इस घोषणा पत्र द्वारा इन बातों का वर्णन किया गया : नवांटाड़ पल्ली के अंतर्गत मकुन्दा मिशन स्टेशन के आस पास के विश्वासियों की आध्यात्मिक देखभाल के लिए नयी पल्ली की स्थापना की ज़रूरत प्रतीत हुई, अतः मैं विंसेंट आईंद, राँची काथलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष के रूप में, कैनन लॉ एवं राँची काथलिक महाधर्मप्रांत द्वारा प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए मकुन्दा मिशन स्टेशन को पल्ली का दर्जा प्रदान करता हूँ। इस पल्ली का नाम संत पीटर्स चर्च मकुन्दा होगा। इस नव घोषित पल्ली के अंतर्गत मकुन्दा, सरवा, कोतवाली, पतराटोली, बोबरो, तेतरटोली, करकरी, सेरो, बाजरा चरकी, बखार, चिंगरी और कुरकुरा ग्राम शामिल होगें। फ़ाo समीर रोशन मिंज इस नव घोषित संत पीटर चर्च मकुन्दा के प्रथम पल्ली पुरोहित के रूप में नियुक्त किए गए। घोषणा पत्र पढ़ लेने के तुरंत बाद मिस्सा बलिदान आरंभ हुआ। महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने अपने धर्मोपदेश में एक पल्ली का मर्म समझाते हुए कहा "जैसे एक धर्मप्रान्त विश्वव्यापी कलीसिया की एक इकाई है वैसे ही पल्ली एक धर्मप्रान्त की छोटी इकाई है। इसलिए पल्ली एवं इसके विश्वासियों को चाहिए धर्मप्रान्त से जुड़ कर काम करे। यह तभी संभव होगा जब हम प्रभु के वचन के अनुसार अपना जीवन जीने का प्रयास करते रहें।" साथ ही उन्होंने सभी लोगों को नव पल्ली घोषणा के अवसर पर शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद भी दिया। मिस्सा बलिदान सम्पन्न होने के पश्चात इस अवसर को और भी भव्य बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित रहा। अनेक गाँव के विश्वासियों ने अपने प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने अपने संबोधन में पल्ली की गरिमा को बचाए रखने, एक दूसरे का साथ देने और अच्छा उदाहरण प्रस्तुत करने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री बंधु तिर्की जी भी उपस्थित रहे जिन्होंने सभी को बधाइयां एवं शुभकामनाएं दीं। इस घोषणा के साथ ही इसके अंतर्गत आने वाले विश्वासियों को सुगमता से आध्यात्मिक लाभ प्राप्त हो पाएगा, बुजुर्ग निकट में ही प्रार्थना सभा में भाग ले पाएंगे एवं संस्कार आसानी से ग्रहण कर पाएंगे। यह ऐतिहासिक पल राँची काथलिक महाधर्मप्रांत की दूरदृष्टि को दर्शाता है। साथ ही इस घोषणा के साथ ही महाधर्मप्रांत ने विश्वासियों के प्रति समर्पण का चिन्ह भी प्रस्तुत किया है। 

संत पीटर चर्च मकुन्दा के पल्ली घोषणा के अवसर पर महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद के अलावा, पूर्व विधायक श्री बंधु तिर्की जी, फ़ाo आनंद डेविड खलखो फाo बिपिन कंडुलना, फाo समीर रोशन मिंज, 50 से अधिक पुरोहितगण, धर्मबंधुगण, धर्मबहनें एवं हजारों ख्रीस्त विश्वासी उपस्थित रहे।

Contact Us
  •  ⛪ Archbishop's House,
           P.B. 5, Dr. Camil Bulcke Path,
           Opposite to Indian Overseas Bank
            Ranchi, Jharkhand 834001
  •  📱 +91 90064 37066 
  •  ✉️ secretaryranchi@gmail.com

 

 

How To Reach
Explore
  • Home
  • About
  • Directories
  • Useful Links
  • Church In Jharkhand
  • Resources
  • Media
Follow us on

Copyright 2026 All rights reserved Ranchi Archdiocese || Powered By :: Bit-7 Informatics