फलदायी बनना समर्पित जीवन की शर्त :महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद
शनिवार, मई 23, 2026, ब्राम्बे, माण्डर: आज कार्मेल मिशनरीस संत फ्रांसिस सेवियर प्रोविन्स के तीन धर्मबहनों ने 25वर्षों का सिल्वर जुबिली मनाया । इस अवसर पर राँची काथलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने धन्यवादी मिस्सा बलिदान अर्पित किया। इस अवसर पर कार्मेल विद्यालय के+2 के नए बिल्डिंग ब्लॉक का भी उद्घाटन किया गया।
आज कार्मेल मिशनरीस संत फ्रांसिस सेवियर प्रोविन्स के धर्मसंघ के लिए बहुत ख़ुशी एवं आनंद का दिन रहा। क्योंकि उनकी तीन धर्मबहनों सिo सरिता बेक, सिo रोमा मिंज एवं सिo मनीषा बागीला ने अपने समर्पित जीवन का सिल्वर जुबली मनाया। महाधर्माध्यक्ष विन्सेंट आईंद, राँची महाधर्मप्रान्त के महाधर्माध्यक्ष ने मिस्सा बलिदान की अगुवाई की। उनके आगमन पर उनका स्वागत हाथ धो कर किया गया एवं विद्यालय बैंड द्वारा उनका एस्कॉर्टिग कर भव्य स्वागत किया गया। भव्य प्रवेश नाच और गीत में जुलूस करते हुए जुबिली मनाने वाली धर्मबहनें एवं पुरोहितगण पवित्र वेदी के सम्मुख पहुंचे। ततपश्चात जुबिली मनाने वाली धर्मबहनों का संक्षिप्त जीवन परिचय प्रस्तुत किया गया। महाधर्माध्यक्ष विन्सेंट आईंद ने मिस्सा बलिदान की अगुवाई की। धर्मोपदेश के पहले सिल्वर जुबली मानने वाली धर्मबहनों ने शुद्धता, आज्ञापालन एवं निर्धनता जैसे प्रतिज्ञाओं का नवीनीकरण किया एवं गीत गाकर ईश्वर का धन्यवाद किया। महाधर्माध्यक्ष विन्सेंट आईंद ने अपने धर्मोपदेश में कहा कि "फलदायी बनना समर्पित जीवन की पहली शर्त है। और यही तभी संभव है जब हम ईश्वर से जुड़े रहे।" साथ ही उन्होंने जीवन में पर प्राप्त सफलता के लिए घमंड न करने एवं नम्र भाव से ईश्वर को धन्यवाद देने का संदेश दिया। मिस्सा समाप्ति पर इस जुबली को यादगार बनाने के लिए शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन रहा। कार्मेल विद्यालय के विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। महाधर्माध्यक्ष ने तीनों धर्मबहनों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी। अंत में उन्होंने फीता काट कर एवं पवित्र आशीष जल छिड़कर नए+2 बिल्डिंग का उदघाटन किया गया। यह एक ऐतिहासिक दिन रहा क्योंकि नए बिल्डिंग ब्लॉक के साथ ही कार्मेल विद्यालय के लिए नए दौर की शुरुआत होगी। इससे विद्यार्थीगण अब अपने ही विद्यालय में+ 2 तक की शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। महाधर्माध्यक्ष ने भी विद्यालय प्रबंधन को उनके अथक परिश्रम के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद के अलावा फाo बिपिन कंडुलना, फाo इरेनियुस केरकेट्टा, अन्य पुरोहितगण, सि o मेरी कुटी, सिo शाइनी, अन्य धर्मसमाज की धर्मबहनें, कार्मेल विद्यालय के छात्र छात्राएं एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।