मृत्यु एवं दुःख के दूसरी छोर में अनंत शांति व आनंद: महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद
शुक्रवार, मई 15, 2026, सिमडेगा: राँची काथलिक महाधर्मप्रांत के एक पुरोहित फाo प्रदीप किशोर मिंज की माँ श्रीमति बेर्नादेत्त टोप्पो की मृत्यु दिनांक 14 मई 2025 शाम 5 बजे पीथरा माखुर टोली, सिमडेगा में हो गई। परिवार के दुखित सदस्यों के प्रति सहानुभूति एवं सांत्वना का भाव प्रदर्शित करते हुए महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद स्वo बेर्नादेत्त टोप्पो की अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
स्वo बेर्नादेत्त टोप्पो राँची काथलिक महाधर्मप्रांत के पुरोहित फ़ाo प्रदीप किशोर मिंज की माँ थी जिनकी मृत्यु 91 वर्ष की उम्र में हो गई। इस दुख के क्षण में महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद उनके पैतृक ग्राम पीथरा माखुर टोली, सिमडेगा पहुंचे। यहाँ उन्होंने स्वo बेर्नादेत्त टोप्पो की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। इसके पहले उन्होंने स्वo बेर्नादेत्त टोप्पो की आत्मा शांति एवं शोकित परिवार के सांत्वना के लिए उनके गांव गिरजा घर के प्रांगण में मिस्सा बलिदान अर्पित किया। उन्होंने अपने धर्मोपदेश में कहा कि "मृत्यु सब कुछ का अंत नहीं है बल्कि अनंत शांति की शुरुआत है। मृत्यु एवं दुःख हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। ये जरूर हमारे जीवन में दुख का कारण बनता है। किन्तु हमारा विश्वास है हम भी प्रभु येसु ख्रीस्त के समान ही जी उठेंगे और सदा सर्वदा प्रभु के साथ स्वर्ग राज्य में जीते रहेंगे।" महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने शोकित परिवार के सदस्यों के लिए भी विशेष प्रार्थना अर्पित किया। मिस्सा के अंत में फ़ाo प्रदीप किशोर मिंज ने सभी उपस्थित लोगों को उनके प्रार्थना तथा दुख के घड़ी में साथ देने के धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी मां स्वo बेर्नादेत्त टोप्पो का जीवन सरल एवं विश्वास से पूर्ण रहा। उनकी माता हमेशा प्रार्थना करने में जोर देती थी। फ़ाo प्रदीप किशोर मिंज ने स्वयं के बुलहटीय जीवन का श्रेय उनकी माता को दिया। तत्पश्चात अंतिम यात्रा करते हुए सभी कब्रस्थान पहुंचे। शोकित भाव एवं आंखो से आंसू बहते हुए दफन की धर्मविधि पुरी की गई।
स्वo बेर्नादेत्त टोप्पो के दफ़न धर्मविधि में राँची काथलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद, फाo प्रदीप किशोर मिंज, फ़ाo आंनद डेविड खलखो, फाo सेबेस्तियन, फ़ाo प्रकाश, फ़ाo रंजीत, फ़ाo देवनीश ख़ेस, फ़ाo प्रेमचन्द तिर्की, अनेक धर्मबहनें एवं रिश्तेदार तथा गांव के लोग शामिल हुए।