राँची काथलिक महाधर्मप्रांत के धर्मबंधुओं के मिलन समारोह का तीसरा दिन
गुरुवार, मई 14, 2026, राँची: राँची काथलिक महाधर्मप्रांत के पुरोहित बनने हेतु प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे धर्मबंधुओं के लिए तीन दिनों का मिलन समारोह समाज विकास केंद्र राँची में आयोजित किया गया है। इस मिलन समारोह का तीसरा दिन सफ़लता पूर्वक संपन्न हुआ।
राँची काथलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद के नेतृत्व में आयोजित इस मिलन समारोह का तीसरा दिन सफ़लता पूर्वक संपन्न किया गया। इस मिलन समारोह की शुरुआत 11 मई 2026 से हुए जिसका समापन शाम 14 मई 2026 को किया जाएगा। आज तीसरे दिन महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने मिलन समारोह में शामिल धर्मबंधुओं के समय व्यतीत किया । उनके लिए मिस्सा बलिदान अर्पित किया, उनसे बात-चीत की एवं उन्हें बाइबिल की जानकारी दी। साथ ही लोगों की सेवा के भावना रखकर प्रशिक्षण को ईमानदारी और गंभीरता से लेने का सन्देश दिया। इन तीन दिनों में विभिन्न वक्ताओं ने सामाजिक एवं धार्मिक मुद्दों पर जानकारी दी एवं उन्हें समाज में सकारात्मक परिवर्तन हेतु प्रेरित किया। इनमें महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद, फ़ाo आनंद डेविड खलखो, फाo सेबेस्तियन तिर्की, फाo प्रमोद कुजूर, फ़ाo वाल्टर किस्पोट्टा, फ़ाo फिलिप मिंज, फ़ाo नीलम तीड़ू, फ़ाo अंजलूस एक्का मुख्य वक्ता रहे। इस दौरान अनेक क्रियाकलापों, रचनात्मक कार्यक्रमों, सामूहिक विचार विमर्श द्वारा व्यक्तिगत जीवन एवं सामाजिक जीवन में सकारत्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया गया। यह मिलन समारोह एक दूसरे को जानने, अपनी जिम्मेदारी को समझने तथा निष्ठा पूर्वक अपने जीवन को समाज और देश की सेवा के लिए प्रेरित का एक सुअवसर रहा।
राँची काथलिक महाधर्मप्रांत के धर्मबंधुओं के इस मिलन समारोह का आयोजन महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद, फाo फिलिप मिंज एवं फ़ाo प्रमोद कुजूर द्वारा किया गया है।