Ranchi Archdiocese
Menu
  • Home
  • About Us
    • Archdiocese At A Glance
    • Formal Prelates Of Ranchi
    • History
    • Vision & Mission
    • Archdiocesan Priests in Heaven(RIP)
  • Our Parishes
  • Directories
    • Archdiocesan Curia
    • Commissions & Secretaries
    • Institutes
    • Archdiocesan Priests
    • Archdiocesan Seminarians
    • Consecrated men & women
    • Major Superior
  • Church in Jharkhand
  • Useful Links
  • Resources
  • Media
    • Photo
    • Video
    • Media
  • Contact Us

NEWS AND EVENTS

  • Home
  • NEWS AND EVENTS

ईश्वर का वचन जीवन के लिए अमूल्य रत्न:महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद 

बुधवार, मई 13, 2026, कांके: आज राँची उर्सुलाइन धर्मसंघ के प्रोविंशियल हाउस में चैरिटी धर्मसंघ के एक धर्मबंधु ब्राo अलबर्ट कुल्लू ने राँची काथलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद के सम्मुख आजीवन व्रत की प्रतिज्ञा ली। 

काथलिक कलीसिया में पुरोहित, धर्मबंधु एवं धर्मबहनें अपने जीवन को पूर्ण रूप से प्रभु येसु ख्रीस्त एवं लोगों के सेवा के लिए समर्पित करते हुए अजीवन व्रत धारण करते हैं। चैरिटी धर्मसंघ के एक धर्मबंधु ब्राo अलबर्ट कुल्लू के लिए आज ऐसा ही अवसर रहा जब उन्होंने उर्सुलाइन धर्मसंघ के प्रोविंशियल हाउस कांके के सभागार में निर्धनता, आज्ञापलन एवं शुद्धता का व्रत जीवन भर के लिए लिया। इस अवसर पर राँची काथलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने मिस्सा बलिदान की अगुवाई की। उनके आगमन पर आदिवासी परम्परा के अनुसार उनका हाथ धोकर स्वागत किया गया।  तत्पश्चात पवित्र मिस्सा बलिदान का आरंभ समारोही जुलूस के साथ किया गया। उन्होंने अपने धर्मोपदेश में कहा कि "प्रभु का वचन कहता है कि डरो मत मैं तुम्हारे साथ हूँ। ऐसा शब्द एवं ईश्वर का वचन हमारे जीवन के लिए अमूल्य रत्न है। क्योंकि हमारे जीवन के मुश्किल क्षणों में ऐसा वचन उत्साह एवं सांत्वना से भर देता है।" साथ ही उन्होंने ब्राo अलबर्ट कुल्लू को संबोधित करते हुए कहा, जैसे प्रभु  कहते हैं मैं सच्ची दाखलता हूँ जो मुझमें बना रहता है वह फलदायी होता है। अपनी क्षमता एवं गुणों पर नहीं बल्कि प्रभु पर भरोसा कर ही जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने अपने जीवन को पूर्ण रूप से समर्पित कर दूसरों के लिए त्याग करने का भी संदेश दिया। उन्होंने साधारण लोगों के समझने के लिए यह भी कहा कि"हम स्वयं को गाजर मूली समझते हैं किन्तु ईश्वर हमें बहुमूल्य हीरा का दर्जा देकर हमारी देखभाल करता है। क्योंकि हम उसकी नज़र में मूल्यवान हैं एवं उसके लिए महत्वपूर्ण हैं।" धर्मोपदेश के बाद व्रत धारण की धर्मविधि आरंभ हुई। धर्मसंघ के सुपीरियर ब्राo एंड्रियन ने ब्राo अलबर्ट कुल्लू की जाँच कर चैरिटी धर्मसंघ में स्वीकार किया। सभी संतों की मध्यस्थता करने के पश्चात ब्रा अल्बर्ट कुल्लू ने व्रत धारण करने की घोषणा की एवं घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किया। महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने पवित्र क्रूस और अंगूठी पर आशीष कर उसे ब्राo अलबर्ट कुल्लू को दिया। तत्पश्चात पवित्र मिस्सा बलिदान सामान्य रूप से आगे बढ़ता गया। पवित्र परमप्रसाद के के बाद ब्राo अलबर्ट कुल्लू ने अपने दिल के उदगार लोगों के साथ साझा कर सभी का धन्यवाद किया। मिस्सा के अंत में महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने ब्रा० अल्बर्ट कुल्लू को शुभकामनाएं एवं बधाईयां दी। उनके माता पिता एवं रिश्तेदारों को भी आभार व्यक्त किया। ब्राo अलबर्ट कुल्लू के सम्मान में एक छोटा सांस्कृतिक व सम्मान समारोह का भी आयोजन रहा। इस अवसर पर केक काटा गया, शुभकामना एवं बधाई गीत की मधुर आवाज गुंज उठी । महाधर्माध्यक्ष ने भी शॉल ढक कर और फूल गुच्छ दे कर बधाइयां दीं। 
 
इस अवसर पर महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद के अलावा फाo बिपिन कंडुलना, फाo नीरज कुंडलना, अन्य पुरोहितगण, चैरिटी धर्मसंघ के सुपीरियर ब्राo एंड्रियन, क्षेत्रीय सुपीरियर ब्राo रेज्यूस टोप्पो सिo सुषमा अन्य धर्मबहनें, ब्राo अलबर्ट कुल्लू के माता पिता एवं रिश्तेदार उपस्थित रहे।

Contact Us
  •  ⛪ Archbishop's House,
           P.B. 5, Dr. Camil Bulcke Path,
           Opposite to Indian Overseas Bank
            Ranchi, Jharkhand 834001
  •  📱 +91 90064 37066 
  •  ✉️ secretaryranchi@gmail.com

 

 

How To Reach
Explore
  • Home
  • About
  • Directories
  • Useful Links
  • Church In Jharkhand
  • Resources
  • Media
Follow us on

Copyright 2026 All rights reserved Ranchi Archdiocese || Powered By :: Bit-7 Informatics