विषम परिस्थितियों में ईश्वर देता है हमारा साथ: विंसेंट आईंद
शनिवार, मई 09, 2026, ब्राम्बे, मांडर: लीवन्स फार्मेशन हाऊस ब्राम्बे में आज शैक्षणिक सत्र 2025- 2026 का समापन्न सफलतापूर्वक किया गया। इस अवसर पर रांची काथलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद की अगुवाई में समारोही धन्यवादी मिस्सा बलिदान अर्पित किया गया और इस सत्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी सदस्यों के लिए विशेष प्रार्थना की गई।
लीवन्स फार्मेशन हाऊस, ब्राम्बे, मांडर, रांची काथलिक महाधर्मप्रांत द्वारा संचालित संस्था है जहां पुरोहित बनने की इच्छा रखने वाले कैंडिडेट्स एक वर्ष के लिए भाषा, बाइबिल, आध्यात्मिकता आदि पर प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।
इसी प्रशिक्षण केंद्र में आज इस वर्ष के शैक्षणिक सत्र का समापन किया गया। महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद की अगुवाई में समारोही मिस्सा बलिदान अर्पित किया ।
महाधर्माध्यक्ष ने अपने धर्मोपदेश में कहा कि "ख्रीस्तीय जीवन का आधार प्रभु येसु पर हमारा विश्वास ही है। प्रभु पर हमारा विश्वास ही मुश्किल परिस्थितियों में हमें आगे बढ़ते रहने में शक्ति प्रदान करता है। और ईश्वर विषम परिस्थितियों में हमारा साथ देता है।" साथ ही उन्होंने ईसाइयों पर हो रहे अत्याचार के प्रति चिंता भी व्यक्त किया। किसी भी प्रकार के विषय परिस्थितियों के लिए तैयार एवं सजग रहने का भी आह्वान किया। इस शैक्षणिक सत्र के समापन के अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले भाइयों ने संत फ्रांसिस पर आधारित पर प्रस्तुति दे कर वातावरण के संरक्षण का संदेश दिया। महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने अपने संबोधन में प्रस्तुति की काफी तारीफ एवं सराहना की। संत फ्रांसिस के जीवन से प्रेम का सन्देश अपने जीवन में अपनाने का आह्वान कर समाज एवं देश में शांति स्थापित करने में प्रयासरत रहने का संदेश दिया। अंत में उन्होंने सभी को भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
लीवन्स फार्मेशन हाऊस में शैक्षणिक सत्र के समापन समारोह में रांची काथलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद, फाo किशोर मिंज लीवन्स फार्मेशन हाऊस के निर्देशक, फाo इरेन्यूस केरकेट्टा ब्राम्बे के पल्ली पुरोहित, फाo नीरज कुंडलना, फाo बिपिन कंडुलना मांडर के डीन एवं पल्ली पुरोहित, फाo जोनिश गाड़ी पल्ली के सहायक पुरोहित, फाo चोन्हास तिग्गा, फाo फिलमोन लकड़ा अपोस्टोलिक के निर्देशक, फाo बिपिन तोपनो, फाo डेविड बाड़ा, फ़ाo अंजलूस एक्का, फ़ाo प्रमोद कुजूर, फ़ाo वाल्टर किस्पोट्टा, महाधर्माध्यक्ष के सचिव फाo असीम मिंज कुछ धर्मबहनें एवं पल्ली के कुछेक विश्वासी उपस्थित रहे।