प्रभु हमारा भले गड़ेरिया व मुक्ति का द्वार: महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद
रविवार, अप्रैल 26, 2026, कांके, राँची: राँची काथलिक महाधर्मप्रांत के अंतर्गत ख्रीस्त राजा काथलिक गिरजाघर, कांके में दृढ़करण संस्कार ग्रहण करने का दिन रहा। इस दृढ़करण संस्कार की धर्मविधि की अगुवाई राँची काथलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने की।
आज ख्रीस्त राजा काथलिक गिरजाघर कांके में दृढ़करण संस्कार ग्रहण करने का दिन रहा। इस अवसर पर महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद प्रस्तुत रहे जिन्होंने दृढ़करण संस्कार की धर्मविधि संपन्न की। पल्ली के 79 काथलिक बच्चे बच्चियों ने दृढ़करण संस्कार ग्रहण कर पवित्र आत्मा के सात वरदान पाए। महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद का पल्ली परिसर में गर्मजोशी से स्वागत किया गया तत्पश्चात मिस्सा बलिदान आरंभ हुआ। ख्रीस्त राजा काथलिक गिरजाघर कांके के पल्ली पुरोहित ने सभी का स्वागत किया। इसके तुरंत बाद मिस्सा बलिदान की शुरुआत हुई। महाधर्माध्यक्ष विंसेंट ने अपने धर्मोपदेश में कहा कि "प्रभु येसु ख्रीस्त ही हमारा भला गड़ेरिया है एवं हमारे मुक्ति का द्वार है।" उन्होंने पवित्र आत्मा के सातों वरदानों का मर्म भी समझाया। धर्मोपदेश के पश्चात दृढ़करण संस्कार की मुख्य धर्मविधि आरंभ हुई। महाधर्माध्यक्ष के सम्मुख दृढ़करण संस्कार ग्रहण करने वाले बच्चे बच्चियों ने काथलिक कलीसिया के विश्वास में जीने की घोषणा की। तत्पश्चात महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने दृढ़करण संस्कार ग्रहण करने वाले बच्चे बच्चियों को पवित्र तेल से अभियांजित कर पवित्र आत्मा की मुहर प्रदान किया। मिस्सा के अंत में महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने सभी दृढ़करण संस्कार ग्रहण करने वाले बच्चे बच्चियों को सर्टिफिकेट, रोजरी एवं बाइबल प्रदान किया। साथ ही उन्होंने दृढ़करण संस्कार ग्रहण करने वाले बच्चे बच्चियों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। उनके माता पिताओं को भी उनके जिम्मेदारी में साथ देने का आह्वान किया। इस धर्मविधि के बाद महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद, सपारोम में आयोजित राँची भिखारिएट काथलिक सभा - वार्षिक आमसभा 2026 में भी सम्मिलित हुए। इस वार्षिक आमसभा के मुख्य वक्ता फाo प्रफुल्ल टोप्पो रहे। कथलिक सभा के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि "भारत की कलीसिया का भविष्य छोटानागपुर के कंधे पर है। इसलिए हमें अपने सामाजिक, पारिवारिक एवं धार्मिक जिम्मेदारी का निर्वहन गंभीरता से लेने का आह्वान किया।" साथ काथलिक सभा के सदस्यों के हजारों की उपस्थिति की सराहना की। उन्होंने पूर्वजों से प्राप्त सामूहिक जीवन के गुणों को भी अपनाने का संदेश भी दिया।
दृढ़करण संस्कार समारोह में राँची काथलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद के अलावा, कांके के पल्ली फ़ाo समीर डुंगडुंग, फ़ाo डेविड अन्य पुरोहितगण, फाo असीम मिंज एवं पल्ली के विश्वासी हज़ारों की संख्या में शामिल रहे।