महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद कुष्ठ रोगियों संग मनाया ईस्टर
रविवार, अप्रैल 05, 2026, राँची: आज ख्रीस्त विश्वासी पास्का पर्व अर्थात ईस्टर का पर्व हर्षोल्लास एवं आनंद के साथ मना रहे हैं। ईस्टर के इस शुभ अवसर पर राँची काथलिक महाधर्मप्रांत महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद लेप्रोसी रिहैबिलिटेशन केंद्र राधा रानी येपहुंचे जहां उन्होंने कुष्ठ रोगियों के लिए ईस्टर पर्व का मिस्सा बलिदान अर्पित किया।
आज ख्रीस्त विश्वासी प्रभु येसु ख्रीस्त के मानव के उद्धार के लिए क्रूस पर बलिदान देने के तीसरे दिन जी उठने का पर्व मना रहे हैं। बीती रात महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद की अगुवाई में लोयोला ग्राउंड में रात्रि जागरण की विशेष धर्म विधि संपन्न की गई। पुनः आज सुबह संत मारिया महागिरजाघर, राँची में उन्होंने विश्वासियों के लिए मिस्सा बलिदान अर्पित किया एवं ईस्टर की शुभकामनाएं दीं। तत्पश्चात वे लेप्रोसी रिहैबिलिटेशन केंद्र राधा रानी पहुंचे जहां उन्होंने कुष्ठ रोगियों के साथ मिस्सा बलिदान अर्पित किया। उन्होंने प्रभु येसु को शांति का राजा बताया एवं उनकी शांति ग्रहण कर एक दूसरे को भी शांति प्रदान करने का आह्वान किया। मिस्सा बलिदान की समाप्ति पर अपने प्रेम का प्रदर्शन करते हुए लोगों में मिठाई में भोजन का वितरण किया।
इस अवसर पर राँची महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद के अलावा, फ़ाo असीम मिंज, टीo ओo आरo के सेमिनेरियन, मिशनरीज सिस्टर्स ऑफ चैरिटी की धर्म बहनें, इलाजरत भाई बहनें एवं कुछेक परिवार के सदस्य शामिल रहे।