ईश्वर का बुलावा सुनने के लिए शांत मन का होना जरूरी: महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद
रविवार, फरवरी 22, 2026, राँची: राँची काथलिक महाधर्मप्रांत के जीसस युथ के लिए 'जागो' प्रोग्राम का फॉलोउप कार्यक्रम संत जॉन्स विद्यालय राँची में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद भी इसमें शामिल हुए एवं जीसस युथ के लिए मिस्सा बलिदान अर्पित किया।
महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने जीसस युथ से संवाद किया एवं उनके अनेक सवालों का जवाब दिया। उन्होंने चालीसा में सही मायने में परहेज उन आदतों से करने की हिदायत दी जो उन्हें गुलाम बना कर रखते हैं। उन्होंने प्रार्थना का सही अर्थ समझाते हुए बताया कि ईश्वर की वाणी सुनने के लिए हमारे मन का शांत होना आवश्यक है। उन्होंने विवाह को भी पवित्र बंधन बताया इसलिए ईश्वर को केंद्र मान कर जीवन साथी का चुनाव करने का आह्वान किया।
राँची काथलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद के अलावा, फ़ा o अंजलूस एक्का, फ़ाo दीपक किंडो, फ़ाo संतोष, फ़ाo विंसी, फाo असीम मिंज पल्ली एवं जीसस युथ के युवागण शामिल रहे।