एस डी सी में एक दिन का आध्यात्मिक साधना सम्पन्न
शनिवार, फरवरी 21, 2026, राँची: आज राँची काथलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद के नेतृत्व में एस डी सी में एक दिन का आध्यात्मिक साधना का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक साधना का समापन सफलता पूर्वक हुआ। इस आध्यात्मिक साधना के मुख्य वक्ता श्री अजीन जोसेफ रहे।
राँची काथलिक महाधर्मप्रांत में कार्यरत पुरोहितों, धर्मबहनों, प्रचारकों, शिक्षकों के लिए महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने आज एक दिन का आध्यात्मिक साधना का आयोजन किया। इस आध्यात्मिक साधना के मुख्य वक्ता दिल्ली से आए श्री अजीन जोसेफ रहे। उन्होंने अपने के अनुभव से उपस्थित पुरोहितों, धर्मबहनों, प्रचारकों एवं शिक्षकों को कलीसिया एवं समाज में जागृति एवं परिवर्तन लाने का आह्वान किया। उन्होंने ड्रग्स, बढ़ती अनैतिकता गर्भपात जैस मुद्दों को गंभीर बताया क्योंकि ये हमारे बच्चों एवं परिवार में दुष्प्रभाव डाल रहे हैं। साथ ही विवाह को पवित्र संस्कार के रूप में लोगों को शिक्षा देने का संदेश भी दिया। महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने श्री अजीन जोसेफ के प्रेरणादायी वचनों के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही उसके कार्यों की सराहना करते हुए उसे आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।
इस एक दिन के आध्यात्मिक साधना में महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद, रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के पुरोहित, धर्मबहनें, प्रचारकगण में शिक्षक शामिल हो कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।