Ranchi Archdiocese
Menu
  • Home
  • About Us
    • Archdiocese At A Glance
    • Formal Prelates Of Ranchi
    • History
    • Vision & Mission
    • Archdiocesan Priests in Heaven(RIP)
  • Our Parishes
  • Directories
    • Archdiocesan Curia
    • Commissions & Secretaries
    • Institutes
    • Archdiocesan Priests
    • Archdiocesan Seminarians
    • Consecrated men & women
    • Major Superior
  • Church in Jharkhand
  • Useful Links
  • Resources
  • Media
    • Photo
    • Video
    • Media
  • Contact Us

NEWS AND EVENTS

  • Home
  • NEWS AND EVENTS

महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने हुलहुंडू में नवगिरजा निर्माण का किया शिलान्यास 

बुधवार, फरवरी 11, 2026, हुलहुंडू, राँची: राँची काथलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने अपनी कुशल आध्यात्मिक  नेतृत्व का परिचय देते हुए आज हुलहुंडू पल्ली के विश्वासियों के लिए नवगिरजा निर्माण कार्य के पहले शिलान्यास किया। 

आज फातिमा की माता काथलिक गिरजा हुलहुंडू के पल्ली वासियों के लिए एक ऐतिहासिक दिन रहा क्योंकि आज वहां  की कलीसिया को समर्पित नए गिरजाघर की आधार शिला अतिमाननीय विंसेंट आईंद के करकमलों द्वारा रखी गई। सर्वप्रथम पल्ली पुरोहित फाo विंसेंट मिंज ने सभी उपस्थित विशिष्ठ अतिथियों का औपचारिक रूप से स्वागत किया। काथलिक सभा के अध्यक्ष श्री बीरबल जी ने हुलहुंडू पल्ली का इतिहास पढ़ सुनाया। तत्पश्चात महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद की अगुवाई में शिलान्यास की धर्मविधि सम्पन्न कर अपने हाथों से नींव का पहला पत्थर रखा। इस अवसर पर फाo आनंद डेविड खलखो, फाo थॉमस पोवाथिल, फ़ाo प्रदीप तिर्की एस डी बी, फाo बरनाबस एवं फाo यूस्टस खलको ने अपनी ख़ुशी जाहिर की एवं सभी से सहयोग की आशा की उम्मीद रखी। महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने भी अपने संबोधन में सभी को एक साथ मिलकर, सहयोग एवं संगठित हो कर चर्च निर्माण के लिए आह्वान किया। इस गिरजाघर के निर्माण की आधार शिला के रखने की प्रकिया ने पल्ली वासियों को उत्साह से भर दिया है। विश्वासियों की बढ़ती संख्या के कारण नए गिरजाघर की आवश्यकता महसूस की जाती रही है। आज अनेक वर्षों से देखा गया सपने अपना आकार लेता दिखाई दिया। यह ख्रीस्त विश्वासियों के विश्वास एवं एकता का चिन्ह बनेगा। जैन कंस्ट्रक्शन कंपनी ने जो इस गिरजाघर का निर्माण करेगी इसे बेहतर एवं पवित्र स्थान बनाने का आश्वासन दिया है। यह गिरजाघर न सिर्फ विश्वास का प्रतीक होगा जहां पल्लीवासी प्रार्थना करेंगे बल्कि आने वाली पीढ़ी भी इससे प्रेरित होती रहेगी। 

नए गिरजाघर के निर्माण हेतु शिलान्यास के अवसर महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद, फाo विंसेंट मिंज, फ़ा० थॉमस पोवाथिल, फ़ाo आनंद डेविड खलखो, फ़ाo बरनाबस मिंज, फ़ाo प्रदीप तिर्की एस डी बी, अन्य अनेक पुरोहित, क्षेत्रीय जनसेवक, धर्मबहनें, काथलिक सभा सदस्य, महिला संघ, युवा संघ एवं हुलहुंडू के कुछेक ख्रीस्त विश्वासी शामिल हुए।

Contact Us
  •  ⛪ Archbishop's House,
           P.B. 5, Dr. Camil Bulcke Path,
           Opposite to Indian Overseas Bank
            Ranchi, Jharkhand 834001
  •  📱 +91 90064 37066 
  •  ✉️ secretaryranchi@gmail.com

 

 

How To Reach
Explore
  • Home
  • About
  • Directories
  • Useful Links
  • Church In Jharkhand
  • Resources
  • Media
Follow us on

Copyright 2026 All rights reserved Ranchi Archdiocese || Powered By :: Bit-7 Informatics