साहस एवं धैर्य की प्राप्ति प्रभु के साथ गहरे संबंध में:महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद
शुक्रवार, जनवरी 30, 2026, डोरंडा, राँची: आज डोरंडा में स्थित लोरेटो कॉन्वेंट में लोरेटो धर्मबहनों की संस्थापिका मेरी वार्ड का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर राँची काथलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने डोरंडा में स्थित लोरेटो कॉन्वेंट में धन्यवादी मिस्सा बलिदान अर्पित।
लोरेटो कॉन्वेंट में आज उनके संस्थापिका मेरी वार्ड को श्रद्धापूर्वक याद किया गया एवं समाज में उनके द्वारा महिलाओं को उचित सम्मान दिलाने में योगदान की सराहना की गई। इस अवसर पर महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने धन्यवादी मिस्सा बलिदान अर्पित किया। उन्होंने अपने धर्मोपदेश में कहा कि "प्रभु येसु ख्रीस्त का साहस और न्याय के लिए खड़े रहने का साहस पिता ईश्वर के साथ उनके गहरे संबंध के कारण ही संभव हो पाया। वैसे ही मेरी वार्ड ने भी ईश्वर के साथ अपने संबंध को गहरा कर समाज में महिलाओं के लिए उचित एवं समान सम्मान दिलाने में सक्षम बनी। महिलाओं के लिए शिक्षा की आवश्यकता पर जोर देते हुए उनके लिए उन्होंने अनेक योगदान दिया है। हमें भी अपने जीवन को ईश्वर से जोड़ कर समाज और देश निर्माण में योगदान देना चाहिए।" यह अवसर और भी अधिक विशेष बन गया क्योंकि आज महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद अपना जन्म दिन मना रहे हैं। इसलिए सभी लोगों ने उनके लिए ईश्वर से अच्छे स्वास्थ्य के लिए दुआ भी किया। मिस्सा समाप्ति पर महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने लोरेटो की धर्मबहनों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं और शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण की सराहना की। अंत में जन्म दिन के मौके पर महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद केक भी काटा। सभी ने एक दूसरे को इस विशेष दिन की शुभकामनाएं एवं बधाईयां दीं।
लोरेटो धर्मबहनों की संस्थापिका मेरी वार्ड के पर्व एवं महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद के जन्म दिन पर महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद के अलावा, राँची येसु धर्म संघ के प्रोविंशियल फ़ाo अजित कुमार खेस, डोरंडा के पल्ली पुरोहित फाo यूस्टस, सहायक पल्ली पुरोहित फ़ाo अमित डुंगडूंग, फाo अजित कुमार खेस, फाo किरण, फाo असीम मिंज, सिo पुष्पा अन्य धर्मबहनें, लोरेटो विद्यालय के ख्रीस्तीय छात्राएं, एवं माता पिता शामिल हुए।