फलदायी होने में ही पूर्ण आनंद की प्राप्ति:महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद
गुरुवार, जनवरी 29, 2026, डोरंडा, राँची: आज डोरंडा में संत मदर तेरेसा की दो धर्मबहनों ने डायमंड और एक धर्मबहन ने सिल्वर जुबिली मनाया। इस अवसर पर राँची काथलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने डोरंडा में स्थित उनके कॉन्वेंट में धन्यवादी मिस्सा बलिदान अर्पित।
डोरंडा में स्थित मिशनरी सिस्टर्स ऑफ चैरिटी की सिo ज्वेल एवं सिo सेल्सा ने डायमंड और सिo फिलिप नेरी ने सिल्वर जुबिली मनाया। इस अवसर पर धन्यवादी मिस्सा बलिदान की अगुवाई महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने की। उन्होंने अपने धर्मोपदेश में कहा कि "जो फलदायी होता है एवं अपने जीवन को दूसरों के लिए समर्पित करता है उसे ही सच्ची और वास्तविक आनंद की प्राप्ति होती है। इसलिए जैसे प्रभु येसु ख्रीस्त ने अपने जीवन को पूर्ण रूप से दे दिया वैसे ही हमें भी अपने जीवन को दूसरों के लिए समर्पित करना है। यह तभी संभव है जब हम ईश्वर से जुड़े रहें।" उन्होंने जुबिली मनाने वाली धर्मबहनों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं और उन्हें छोटा उपहार प्रदान किया। संत मदर तेरेसा द्वारा सिखाए गए शिक्षा का परिचय देते हुए यह जुबिली छोटे समूह में सादगी से मनाया गया। आंनद स्वरूप जुबिली केक भी काटा गया। कॉन्वेंट की धर्मबहनों ने जुबिली मनाने वाली तीनों धर्मबहनों को उपहार एवं शुभकामनाएं दीं। यह जुबिली अन्य धर्मबहनों एवं लोगों को सदा प्रेरित करता रहेगा कि वे भी जरूरमंद को सहानुभूति दिखाते हुए पूर्ण रूप से अपने जीवन को न्योछावर कर दें।
इस साधारण एवं सादगी पूर्ण जुबिली के अवसर महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद, फाo असीम मिंज, सिo जोशलिटा एवं संत मदर तेरेसा की धर्मबहनें शामिल हुए।