आर्चबिशप हाउस में लहराया तिरंगा
सोमवार, जनवरी 26, 2026, राँची: संपूर्ण भारत में आज 77वाँ गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। भारत देश के इस महापर्व के अवसर पर महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद आर्चबिशप हाउस राँची में हमारे देश की शान तिरंगा फहराया।
गणतंत्र दिवस हमारे देश भारत के लिए एक महापर्व है। क्योंकि इसी दिन 26 जनवरी 1950 को हम भारत वासियों को विश्व का सबसे बड़ा संविधान प्राप्त हुआ। यह संविधान हम प्रत्येक भारत वासियों के जीवन की सुरक्षा, अधिकार एवं कर्त्तव्य सुनिश्चित करता है। इसी महापर्व के उपलक्ष्य में देश की गरिमा बढ़ाते हुए आज महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने राँची आर्चबिशप हाउस में तिरंगा फहराया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि संविधान हमारे अधिकार एवं कर्त्तव्य सुनिश्चित करता है। इसलिए हमें इसके द्वारा प्रदत्त शक्ति के प्रति सजग एवं जागरूक रहने की जरूरत है।" उन्होंने इस संविधान के बावजूद देश में बढ़ते अन्याय एवं अशांति पर चिंता व्यक्त किया । सभी को मिलकर देश के विकास हेतु तत्पर रहने एवं न्याय के लिए खड़े रहने का आह्वान भी किया।
भारत देश के इस महापर्व गणतंत्र दिवस के अवसर महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद, फाo सुशील बेक, फ़ा० अंजलूस एक्का, फ़ाo मुकुल कुल्लू, फ़ाo वाल्टर पिलन किस्पोट्टा, फ़ाo असीम मिंज एवं आर्चबिशप हाउस में कार्यरत सहकर्मी शामिल हुए।