प्रेम का संदेश ही है हमारा मिशन: महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद
रविवार, जनवरी 25, 2026,बाहेया , नामकुम : राँची काथलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद आज संत फ्रांसिस काथलिक चर्च बहेया पहुंचे जहां उन्होंने मिस्सा बलिदान अर्पित किया। उन्होंने विश्वासियों से मुलाक़ात कर उनकी समस्याओं और ज़रूरतों को सुना।
ईश सेवक फस्दर कॉनसेंट लीवंस के काथलिक कलीसिया की चिनगारी राँची पारिश के पूर्व में ऊंचा- नीचा, हरियाली पहाड़-पर्वत और जलप्रपातों से घिरा बाहेया गाँव, अनगढ़ा प्रखण्ड, जिला रांची में अवस्थित है। इसके अंतर्गत 154 परिवार आते हैं जिनकी कुल संख्या लगभग 250 है।
महाधर्माध्यक्ष के इस छोटी पल्ली में पहली बार आगमन पर पल्लीवासियों ने हाथ धोकर एवं नाचते गाते हुए उनका स्वागत किया। तत्पश्चात महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने मिस्सा बलिदान की अगुवाई की। उन्होंने अपने धर्मोपदेश में कहा कि "एकता, प्रेम और सहानुभूति जैसे गुण अच्छी कलीसिया के चिन्ह हैं। यह तभी संभव है जब हम अपने जीवन में सकारत्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करते रहें। इस प्रकार हम सदा ईश्वर से जुड़े रहेंगे एवं उनके सिखाए हुए मार्ग पर चलते हुए हम भी दूसरों को प्रेम कर पाएंगे।" मिस्सा बलिदान समाप्त होने के बाद पुनः विश्वासियों ने अपने मधुर गीत गाकर स्वागत किया। महाधर्माध्यक्ष को शॉल ओड़ा कर एवं फूल गुच्छ देकर सम्मानित भी किया। इस दौरान महाधर्माध्यक्ष ने विश्वासियों से मुलाक़ात कर उनकी समस्याओं को सुना। विश्वासियों ने महाधर्माध्यक्ष के सम्मुख एक गिरजाघर बनवाने का प्रस्ताव रखा। प्रत्युत्तर में महाधर्माध्यक्ष ने विश्वासियों के लिए गिरजाघर बनाने का आश्वासन दिया। इस छोटी कलीसिया से महाधर्माध्यक्ष काफी प्रभावित हुई एवं उनके उत्साहपूर्ण विश्वास की प्रशंसा भी की।
इस अवसर पर रांची काथलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद, बहेया के पल्ली पुरोहित फाo संजय तिर्की, उनके सहायक फ़ा० अजय मिंज, महाधर्माध्यक्ष के सचिव फाo असीम मिंज पल्ली कार्यक्षेत्र में कार्यरत धर्मबहनें एवं पल्ली के विश्वासी में शामिल रहे।