Ranchi Archdiocese
Menu
  • Home
  • About Us
    • Archdiocese At A Glance
    • Formal Prelates Of Ranchi
    • History
    • Vision & Mission
    • Archdiocesan Priests in Heaven(RIP)
  • Our Parishes
  • Directories
    • Archdiocesan Curia
    • Commissions & Secretaries
    • Institutes
    • Archdiocesan Priests
    • Archdiocesan Seminarians
    • Consecrated men & women
    • Major Superior
  • Church in Jharkhand
  • Useful Links
  • Resources
  • Media
    • Photo
    • Video
    • Media
  • Contact Us

NEWS AND EVENTS

  • Home
  • NEWS AND EVENTS

हृदय एवं मन का परिवर्तन, उत्सव का सबसे बड़ा क्षण: महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद 

शनिवार, जनवरी 25, 2025, कडरू, रांची: राँची के  कडरू में स्थित सिस्टर्स ऑफ लिटिल फ्लावर ( बेथानी धर्मसंघ) की 01 धर्मबहन ने 50वर्षीय एवं 06 धर्मबहनों ने 25वर्षीय अपने समर्पित जीवन का जंयती मनाया। इस जंयती का धन्यवादी मिस्सा बलिदान रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद द्वारा उनके प्रोविंशियल हाऊस कडरू में अर्पित किया गया। 

आज बेथानी सिस्टर्स  की 01 धर्मबहन सिo लूसी सेवरीन डिसूज़ा  ने 50 वर्षीय जयंती एवं 06 धर्मबहनों सिo अग्नेस टेटे, सिo अनीता सोरेन, सिo अनुज्योति, सिo मोनिका डुंगडुंग, सिo रंजना एवं सिo रोजलिन क्लारा ने 25वर्षीय  जंयती मनाया। इस जुबिली के अवसर पर धन्यवादी पवित्र मिस्सा बलिदान का आयोजन रहा जिसकी अगुवाई रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने किया।  महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने अपने धर्मोपदेश में कहा कि "
हमारे जीवन में विभिन्न उपलक्ष्य का जयंती आनंद का कारण बनता है किन्तु उस से भी बढ़ कर हमारे जीवन में हृदय एवं मन का परिवर्तन सबसे बड़ा आनंद का क्षण होता है।" चूंकि आज कैथोलिक कलीसिया प्रेरित संत पौलुस के मन परिवर्तन का पर्व मानती है इसलिए संत पौलुस के मन परिवर्तन का उदाहरण देते हुए रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने सभी जुबिली मानने वाली धर्मबहनों को घमंड से नम्र बनने, आज्ञाकारी बनने एवं सीखने की की इच्छा रखने का संदेश भी दिया। 

मिस्सा के पश्चात सभी जुबिली मानने वाली धर्मबहनों के आदर में एक छोटा सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर जुबिली मनाने वाली धर्मबहनों को उनके समर्पित जीवन जीने, सेवा का भाव रखने आदि के लिए विशेष धन्यवाद दिया गया। महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने भी बेथानी धर्मबहनों के जुबली के उपलक्ष्य में उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया साथ ही आगे भी अच्छे एवं स्वास्थ्य जीवन की कामना करते हुए उन्हें उनके जंयती के अवसर पर बधाईयां एवं शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर की आशीष के लिए विशेष प्रार्थना किया। महाधर्माध्यक्ष ने जुबिली मानने वाले सभी धर्मबहनों चादर ओढ़ा कर सम्मानित भी किया। 

बेथानी धर्मबहनों के जुबिली के अवसर पर रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद,  संत अल्बर्ट कॉलेज रांची के निर्देशक फाo अजय कुमार खलखो, फाo जॉन क्रस्टा, फ़ाo रोनाल्ड, फ़ाo रेजीनाल्ड, डोरंडा के पल्ली पुरोहित फाo पीटर सांगा, फाo आंद्रियास, फ़ाo ब्राइट, महाधर्माध्यक्ष के सचिव फाo असीम मिंज अन्य पुरोहितगण, बेथानी धर्मसंघ की प्रोविंशियल सिo जेसी मारिया एवं विभिन्न स्थानों में कार्यरत बेथानी धर्मसंघ की धर्मबहनें उपस्थित रहे।

Contact Us
  •  ⛪ Archbishop's House,
           P.B. 5, Dr. Camil Bulcke Path,
           Opposite to Indian Overseas Bank
            Ranchi, Jharkhand 834001
  •  📱 +91 90064 37066 
  •  ✉️ secretaryranchi@gmail.com

 

 

How To Reach
Explore
  • Home
  • About
  • Directories
  • Useful Links
  • Church In Jharkhand
  • Resources
  • Media
Follow us on

Copyright 2025 All rights reserved Ranchi Archdiocese || Powered By :: Bit-7 Informatics