फाo फेबियन कुन्नापल्ली को दी गई श्रद्धापूर्ण अंतिम विदाई
बुधवार, जनवरी 22, 2025, बनहोरा, रांची: टीo ओo आरo धर्मसमाज के पुरोहित फाo फेबियन कुन्नापल्ली का देहांत 83 की उम्र में दिनांक 20 जनवरी 2025 को कॉन्स्टेंट लिवन्स हाॅपस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर मांडर में हो गया। उनके आत्मशांति के लिए रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने आज संत फ्रांसिस चर्च बनहोरा में फाo फेबियन कुन्नापल्ली के पार्थिव शरीर रखकर मिस्सा बलिदान अर्पित किया। उनके देहांत पर महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने शोक व्यक्त किया और दफ़न धर्मविधि संपन्न की।
ज्ञात हो कि फाo फेबियन कुन्नापल्ली को श्वास लेने की तकलीफ़ के कारण रांची के सेंटीविटा अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें कॉन्स्टेंट लिवन्स हाॅपस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर मांडर ले जाया गया, जहां उनका देहांत 83 वर्ष की आयु में सोमवार जनवरी 20, 2025 को हो गया। रांची टीo ओo आरo के प्रोविंशियल फाo मनोज वेंगतानम ने सभी का स्वागत किया और शोक सभा में शामिल होने के लिए धन्यवाद का शब्द प्रकट किया। फ़ाo फेबियन के आदर एवं उनके आत्मशांति के लिए संत फ्रांसिस चर्च बनहोरा में महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद द्वारा मिस्सा बलिदान चढ़ाया गया। उन्होंने दफ़न मिस्सा बलिदान के दौरान अपने धर्मोपदेश में कहा कि "मृत्यु ने फाo फेबियन को हमसे दूर नहीं किया है क्योंकि मृत्यु सबकुछ का अंत नहीं है। हम इस विश्वास एवं आशा के साथ अपना जीवन जीते हैं कि हम पुनः उनके साथ मिलन करेंगे । " उन्होंने फाo फेबियन कुन्नापल्ली के साथ उनके निजी स्मरणीय संबंध को साझा किया एवं मिशन कार्य में उनके योगदान तथा भूमिका की सराहना करते हुए अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। महाधर्माध्यक्ष ने सभी शोकित परिवार के सदस्यों एवं सभी को सांत्वना भी दिया। तत्पश्चात उनके दफ़न की धर्मविधि संपन्न की गई। ।
फाo फेबियन कुन्नापल्ली की शोक सभा एवं दफ़न धर्मविधि में रांची महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद, रांची टीo ओo आरo के प्रोविंशियल फाo मनोज वेंगतानम, भागलपुर के प्रोविंशियल फाo थॉमस चुट्टुकुलम,सिo लूसी, संत अल्बर्ट कॉलेज रांची के निर्देशक फ़ाo अजय कुमार ख़लखो, आईo पीo एसo श्रीमती रजनी, विकार प्रोविंशियल फाo एंथोनी हेमरोम फाo फेबियन के रिश्तेदार और करीबी, धर्मबहनें एवं ख्रीस्त विश्वासी शामिल हुए।