Ranchi Archdiocese
Menu
  • Home
  • About Us
    • Archdiocese At A Glance
    • Formal Prelates Of Ranchi
    • History
    • Vision & Mission
    • Archdiocesan Priests in Heaven(RIP)
  • Our Parishes
  • Directories
    • Archdiocesan Curia
    • Commissions & Secretaries
    • Institutes
    • Archdiocesan Priests
    • Archdiocesan Seminarians
    • Consecrated men & women
    • Major Superior
  • Church in Jharkhand
  • Useful Links
  • Resources
  • Media
    • Photo
    • Video
    • Media
  • Contact Us

NEWS AND EVENTS

  • Home
  • NEWS AND EVENTS

जीवन में फलदायी होना ईश्वर की योजना: महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद 

बुधवार, जनवरी 15, 2025, चान्हों, रांची: प्रेरितों की रानी धर्मसंघ की 02 बहनों ने 50 वर्षीय स्वर्ण जंयती एवं 06 धर्मबहनों ने 25 वर्षीय चांदी जयंती चान्हों पल्ली परिसर में मनाया। इस जुबिली अवसर पर रांची महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद उपस्थित रहे एवं उनके लिए धन्यवादी मिस्सा बलिदान अर्पित किया। 

आज प्रेरितों की रानी धर्मसंघ की सिo एलिजा केरकेट्टा एवं सिo सुधा खलखो ने 50वर्षीय स्वर्ण जंयती, सिo अंकिता कुल्लू, सिo इशिता कुल्लू, सिo जेन सोरेंग, सिo विवेका डुंगडुंग, सिo नीता होंबो तथा सिo स्नेहा चेम्पलाईल ने 25वर्षीय चांदी जयंती मनाया। इस ख़ास मौके पर रांची महाधर्मप्रान्त  के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने धन्यवादी मिस्सा बलिदान चढ़ाया।  उन्होंने अपने धर्मोपदेश में कहा कि "फलदायी होना ईश्वरीय योजना है। हमारे कमज़ोर और कम क्षमता के बावजूद ईश्वर हमारे द्वारा महान कार्य करता है। इसीलिए ईश्वर को धन्यवाद देना वाजिब है।" महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने धर्मबहनों के जुबली के उपलक्ष्य में उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया साथ ही आगे भी अच्छे एवं स्वास्थ्य जीवन की कामना करते हुए उन्हें उनके स्वर्ण जंयती तथा चांदी जयंती के अवसर पर बधाईयां एवं शुभकामनाएं दीं। महाधर्माध्यक्ष ने जुबली मनाने वाली सभी धर्मबहनों के साथ जुबली का केक भी काटा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान डोरंडा के पल्ली पुरोहित फाo पीटर सांगा के मधुर गान प्रस्तुति ने सभी का मन मोहित किया। 

प्रेरितों की रानी धर्मसंघ की धर्मबहनों के जुबिली के अवसर रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद,  चानहों के पल्ली पुरोहित फाo अलबर्ट लकड़ा, फाo अनुज सोरेंग , फाo अशोक संडील, फाo अमित डुंगडुंग, अन्य पुरोहितगण, प्रेरितों की रानी धर्मसंघ की प्रोविंशियल सिo शोभिता टोपनो अनेक धर्मबहनें एवं जुबिली मानने वाले धर्मबहनों के रिश्तेदार, ब्लाइंड स्कूल के छात्रगण एवं कैथोलिक ख्रीस्तीय विश्वासी शामिल हुए।

Contact Us
  •  ⛪ Archbishop's House,
           P.B. 5, Dr. Camil Bulcke Path,
           Opposite to Indian Overseas Bank
            Ranchi, Jharkhand 834001
  •  📱 +91 90064 37066 
  •  ✉️ secretaryranchi@gmail.com

 

 

How To Reach
Explore
  • Home
  • About
  • Directories
  • Useful Links
  • Church In Jharkhand
  • Resources
  • Media
Follow us on

Copyright 2025 All rights reserved Ranchi Archdiocese || Powered By :: Bit-7 Informatics