महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने मिशनरी सिस्टर्स ऑफ चैरिटी के लिए कैरोल गाया
गुरुवार, दिसम्बर 26, 2024, सामलोंग, रांची: महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद आज डीबीडीह में स्थित मिशनरी ऑफ चैरिटी सिस्टर्स के साथ क्रिसमस के आनंद का साझा किया और उनके लिए कैरोल भी गाया।
क्रिसमस समाप्त हो चुका है परंतु प्रभु येसु ख्रीस्त के जन्म पर्व का आनंद अभी भी बना हुआ है। क्रिसमस के दूसरे दिन कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद डीबीडीह में स्थित मिशनरी ऑफ चैरिटी कंटेप्लेटिव सिस्टर्स के कॉन्वेंट पहुंचे जहां उन्होंने पवित्र मिस्सा बलिदान अर्पित किया और क्रिसमस का आनंद साझा किया। मिस्सा के दौरान उन्होंने अपने धर्मोपदेश में कहा,"संत स्टीफन ने प्रभु के कदमों पर चलते हुए प्रभु के समान ही अपने जीवन की आहुति दी। हमें भी ऐसी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। हम पर झूठा दोष लगाया जाएगा लेकिन प्रभु हमारे साथ हमेशा रहेंगे।" मिस्सा के पश्चात महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने उपस्थित सभी मिशनरी ऑफ चैरिटी सिस्टर्स एवं ब्रदर्स के लिए कैरोल गाया और विभिन्न भाषाओं में कैरोल का लुत्फ़ भी उठाया। उन्होंने अपने हाथों से सभी को क्रिसमस उपहार भी दिए।
इस अवसर पर महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद के अलावा फाo असीम मिंज महाधर्माध्यक्ष के सचिव, ब्राo अजीत केरकेट्टा, मिशनरीस ऑफ चैरिटी के सिस्टर्स एवं ब्रदर्स मौजूद रहे।