Ranchi Archdiocese
Menu
  • Home
  • About Us
    • Archdiocese At A Glance
    • Formal Prelates Of Ranchi
    • History
    • Vision & Mission
    • Archdiocesan Priests in Heaven(RIP)
  • Our Parishes
  • Directories
    • Archdiocesan Curia
    • Commissions & Secretaries
    • Institutes
    • Archdiocesan Priests
    • Archdiocesan Seminarians
    • Consecrated men & women
    • Major Superior
  • Church in Jharkhand
  • Useful Links
  • Resources
  • Media
    • Photo
    • Video
    • Media
  • Contact Us

NEWS AND EVENTS

  • Home
  • NEWS AND EVENTS

क्रूस हमारे जीवन का अभिन्न अंग: महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद 

गुरुवार, दिसम्बर 26, 2024, सामलोंग, रांची: रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद आज सामलोंग में स्थित संत अन्ना धर्मसंघ के नवशिष्यलाय में वहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं नवशिष्यों के लिए पवित्र मिस्सा बलिदान अर्पित किया। 

क्रिसमस के दूसरे दिन कैथोलिक विश्वासियों के लिए शहीद संत स्टीफेन का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने समलोंग में स्थित नवशिष्यलय में मिस्सा बलिदान अर्पित किया। महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने शहीद संत स्टीफेन के अवसर पर अपने धर्मोपदेश में कहा,"क्रूस हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। जब तक हम प्रभु येसु ख्रीस्त के सच्चे शिष्य हैं तब तक हमारे जीवन में क्रूस होगा। क्रूस ही हमें नम्र और महान बनाता है।" मिस्सा के पश्चात महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं नवशिष्यों ने अपने मधुर संगीत द्वारा उनका सम्मान और स्वागत किया। तत्पश्चात महाधर्माध्यक्ष ने अपने जीवन से संत जोसेफ के प्रति आध्यात्मिकता को साझा करते हुए उन्हें भी उनके आध्यात्मिकता को मजबूत करने का आह्वान किया। महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने नवशिष्यों से बातचीत के दौरान अपने प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और अपने सादगी एवं मिशन कार्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश भी दिया। 

इस अवसर पर महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद के अलावा फाo असीम मिंज महाधर्माध्यक्ष के सचिव, अंत अन्ना धर्मसंघ की मदर जेनरल सिo मेरी ग्रेस तोपनो, सिo अल्का, सिo गैब्रिएला, सिo अनुपा, संत अन्ना धर्मसंघ की अन्य धर्म बहनें एवं नव शि शिष्यगण मौजूद रहे।

Contact Us
  •  ⛪ Archbishop's House,
           P.B. 5, Dr. Camil Bulcke Path,
           Opposite to Indian Overseas Bank
            Ranchi, Jharkhand 834001
  •  📱 +91 90064 37066 
  •  ✉️ secretaryranchi@gmail.com

 

 

How To Reach
Explore
  • Home
  • About
  • Directories
  • Useful Links
  • Church In Jharkhand
  • Resources
  • Media
Follow us on

Copyright 2025 All rights reserved Ranchi Archdiocese || Powered By :: Bit-7 Informatics