Ranchi Archdiocese
Menu
  • Home
  • About Us
    • Archdiocese At A Glance
    • Formal Prelates Of Ranchi
    • History
    • Vision & Mission
    • Archdiocesan Priests in Heaven(RIP)
  • Our Parishes
  • Directories
    • Archdiocesan Curia
    • Commissions & Secretaries
    • Institutes
    • Archdiocesan Priests
    • Archdiocesan Seminarians
    • Consecrated men & women
    • Major Superior
  • Church in Jharkhand
  • Useful Links
  • Resources
  • Media
    • Photo
    • Video
    • Media
  • Contact Us

NEWS AND EVENTS

  • Home
  • NEWS AND EVENTS

सादगी और सेवा के भाव से अपने हृदय रूपी चरनी का करें श्रृंगार: महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद 

शुक्रवार, दिसम्बर 20, 2024, रांची: देबूका नर्सिंग होम में आयोजित क्रिसमस गैदरिंग में महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद हुए शामिल। इस अवसर पर उन्होंने चरनी की आशीष की और  सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं।

चारों ओर क्रिसमस का माहौल है और प्रत्येक संस्थानों में क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। देबुका नर्सिंग होम रांची में भी आज क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष उपलक्ष्य पर रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद उपस्थित रहे। वहां उन्होंने सर्वप्रथम चरनी की आशीष की। 
महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने क्रिसमस का संदेश देते हुए  कहा कि : "चरनी के चारों ओर सादगी फैली हुई है उसी की सीख लेते हुए हम भी अपने हृदय को सादगी और सेवा की भावना से सजाएं और प्रभु का अपने जीवन में स्वागत करें।" डॉo एस पी देबुका ने महाधर्माध्यक्ष को अपने हाथों से सेवा का परिचय देते हुए दान भी दिया। महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने उपस्थित अस्पताल के सभी लोगों का विशेषकर देबुका परिवार का उनके समर्पण और सेवा के लिए अपना आभार व्यक्त किया, साथ ही सभी लोगों को क्रिसमस एवं नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दीं। 

देबुका नर्सिंग होम में आयोजित क्रिसमस गैदरिंग के अवसर पर डॉo एस पी देबुका, डॉo रेखा देबुका, डॉo एकांश देबुका 
एवं महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद के आलावा, डॉo दिनेश ठाकुर, फाo असीम मिंज, धर्मबहनें एवं अस्पताल के नर्सेस और सहायक कर्मचारी मौजूद रहे।

Contact Us
  •  ⛪ Archbishop's House,
           P.B. 5, Dr. Camil Bulcke Path,
           Opposite to Indian Overseas Bank
            Ranchi, Jharkhand 834001
  •  📱 +91 90064 37066 
  •  ✉️ secretaryranchi@gmail.com

 

 

How To Reach
Explore
  • Home
  • About
  • Directories
  • Useful Links
  • Church In Jharkhand
  • Resources
  • Media
Follow us on

Copyright 2025 All rights reserved Ranchi Archdiocese || Powered By :: Bit-7 Informatics