नम भरी आँखों से दी गई फाo विलियम तिर्की को अंतिम विदाई
मंगलवार, दिसम्बर 17, 2024, हुलहुण्डु, रांची: आज रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के पुरोहित फाo विलियम तिर्की को अश्रुपुर्ण आंखों से अंतिम विदाई दी गई। उनके दफ़न की धर्मविधि हुलहुडु में सम्पन्न हुई।
ज्ञात है कि फाo विलियम तिर्की रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत पुरोहित रहे। मल्टीपल स्ट्रोक की वजह से उन्हें कॉन्स्टेंट लिवन्स हाॅपस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर मांडर में भर्ती कराया गया जहां उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया। चिकित्सा काल के दौरान ब्रेन हैमरेज और बल्ड क्लोटिंग का भी पता चला और इस कारण दिनांक 15 दिसम्बर 2024 को रात 11 बजे उनका देहांत हो हो गया। उनके आदर में आज मिस्सा बलिदान अर्पित कर उनकी आत्मा शांति के लिए विशेष प्रार्थना की गई। मिस्सा बलिदान की अगुवाई रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने की । अपने धर्मोपदेश में उन्होंने कहा "प्रत्येक जीवन का एक विशेष उद्देश्य हैं और उसे जानने और पूरा करने में हमें पूरी ताकत लगानी है। फाo विलियम तिर्की ने भी अपने जीवन के उद्देश्य को पूर्ण करने में समर्पण की भावना का प्रदर्शन किया है।" महाधर्माध्यक्ष ने उनकी आत्मा शांति के लिए विशेष प्रार्थना की। फाo आनंद डेविड खलखो ने सभी को आभार व्यक्त किया विशेषकर फाo विलियम तिर्की के रिश्तेदारों को उनके साथ और सहयोग के धन्यवाद दिया। मिस्सा के पश्चात हुलहुडु के कब्रस्थान में उनकी दफ़न क्रिया पूरी की गई।
फाo विलियम तिर्की के दफ़न विधि में रांची के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद के आलावा, फाo आनंद डेविड ख़लखो, फाo सेबास्टियन तिर्की, फाo पीटर सांगा, फाo मुकुल कुल्लू , रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के अन्य 40 पुरोहित, फाo विलियम तिर्की के रिश्तेदार, धर्मबहनें एवं 500 से अधिक विश्वासीगण शामिल हुए।