Ranchi Archdiocese
Menu
  • Home
  • About Us
    • Archdiocese At A Glance
    • Formal Prelates Of Ranchi
    • History
    • Vision & Mission
    • Archdiocesan Priests in Heaven(RIP)
  • Our Parishes
  • Directories
    • Archdiocesan Curia
    • Commissions & Secretaries
    • Institutes
    • Archdiocesan Priests
    • Archdiocesan Seminarians
    • Consecrated men & women
    • Major Superior
  • Church in Jharkhand
  • Useful Links
  • Resources
  • Media
    • Photo
    • Video
    • Media
  • Contact Us

NEWS AND EVENTS

  • Home
  • NEWS AND EVENTS

रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के पुरोहितों ने मनाया क्रिसमस गैदरिंग 

सोमवार, दिसंबर 16, 2024, रांची: आज रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के पुरोहितों ने आर्चबिशप हाऊस रांची में क्रिसमस गैदरिंग मनाया। 

आज रांची महाधर्मप्रांत के पुरोहितों और उपयाजकों के लिए विशेष अवसर रहा क्योंकि उन्होंने आज महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद के साथ आर्चबिशप हाऊस में क्रिसमस गैदरिंग मनाया गया। यह अवसर क्रिसमस पर्व के लिए आध्यात्मिक तैयारी करने का रहा। इसमें रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के सेक्युलर पुरोहित शामिल हुए। इस गैदरिंग की शुरुआत पवित्र साक्रामेंट की आराधना से हुई। उपयाजक नीरज कंडूलना ने इसकी अगुवाई की। महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने अपने प्रवचन से पुरोहितों को मेल मिलाप संस्कार के लिए तैयार किया। आराधना के दौरान ही सभी पुरोहितों ने पापस्वीकार संस्कार ग्रहण कर अपने आपको प्रभु के जन्म पर्व के लिए आध्यात्मिक रूप से तैयार किया। आराधना की समाप्ति पर महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने चरनी की आशीष की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा "लोगों की जरूरत और आवश्यकता के अनुरूप अपने काम को जिम्मेदारी से उठाएं साथ ही आधुनिक समय की चुनौती, परिवार की समस्याएं, युवाओं में ड्रग्स की ओर झुकाव आदि जैसी स्थितियों को सुधारने में अपना भरपूर योगदान दें।" साथ ही उन्होंने अपने विचारों द्वारा सभी का मनोबल बढ़ाया और क्रिसमस और नव वर्ष 2025 की शुभकामनाएं भी दीं। महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने क्रिसमस उपहार स्वरूप सभी को कंबल और बाइबल डायरी प्रदान किया। यह सभी पुरोहितों के आनंद का दिन रहा और सभी ने ख़ुशी में झूमते हुए कैरोल्स भी गाया। आर्चबिशप ने सहायक कर्मचारियों को भी कंबल वितरण कर क्रिसमस उपहार प्रदान किया । महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने इस अवसर पर केक काट कर गैदरिंग का समापन किया। 

इस छोटे क्रिसमस गैदरिंग में महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद फाo आनंद डेविड खलखो, फाo सुशील बेक, फाo सेबास्टियन तिर्की, फाo थियोदोर टोप्पो, फाo फ़िलमोन लकड़ा, फाo नीलम तिडू, एवं अन्य 70 पुरोहितगण शामिल हुए।

Contact Us
  •  ⛪ Archbishop's House,
           P.B. 5, Dr. Camil Bulcke Path,
           Opposite to Indian Overseas Bank
            Ranchi, Jharkhand 834001
  •  📱 +91 90064 37066 
  •  ✉️ secretaryranchi@gmail.com

 

 

How To Reach
Explore
  • Home
  • About
  • Directories
  • Useful Links
  • Church In Jharkhand
  • Resources
  • Media
Follow us on

Copyright 2025 All rights reserved Ranchi Archdiocese || Powered By :: Bit-7 Informatics