Ranchi Archdiocese
Menu
  • Home
  • About Us
    • Archdiocese At A Glance
    • Formal Prelates Of Ranchi
    • History
    • Vision & Mission
    • Archdiocesan Priests in Heaven(RIP)
  • Our Parishes
  • Directories
    • Archdiocesan Curia
    • Commissions & Secretaries
    • Institutes
    • Archdiocesan Priests
    • Archdiocesan Seminarians
    • Consecrated men & women
    • Major Superior
  • Church in Jharkhand
  • Useful Links
  • Resources
  • Media
    • Photo
    • Video
    • Media
  • Contact Us

NEWS AND EVENTS

  • Home
  • NEWS AND EVENTS

प्रभु ही है क्रिसमस का केंद्र बिंदु: महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद 

शनिवार, दिसम्बर 14, 2024, डोरंडा, रांची: आज रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद  ने डोरंडा में स्थित लॉरेटो विद्यालय में छात्राओं, शिक्षकों, और छात्राओं के माता पिता के लिए आगमन काल का मिस्सा बलिदान अर्पित किया। साथ ही लॉरेटो विद्यालय परिवार के साथ थोड़े समय के लिए क्रिसमस गैदरिंग में भी रहे। 

आज लॉरेटो विद्यालय डोरंडा के लिए विशेष अवसर रहा क्योंकि आज उन्होंने आगमन काल का विशेष मिस्सा बलिदान एवं क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया। मिस्सा बलिदान की अगुवाई महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने की। महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने अपने धर्मोपदेश में कहा कि : "चरनी में लेटा नन्हा प्रभु येसु ही क्रिसमस का केंद्र बिंदु है। यही नन्हा बालक हमें याद दिलाता है कि प्रभु हमें प्यार करता है और उसका वास हमारे बीच है। हम सिर्फ बाहरी चीजों मिठाई बनाना, कपड़े खरीदना, शॉपिंग करना, घर की सफाई करना इत्यादि पर ही न लगें रहें बल्कि प्रभु को अपने हृदय में स्वागत करें।"  मिस्सा के अंत में क्रिसमस गैदरिंग का भी आयोजन रहा। महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने अपने संबोधन में स्वार्थ त्याग कर सभी को क्रिसमस की खुशी में शामिल करने, सेवा और संवेदना व्यक्त करते हुए क्रिसमस मनाने का आह्वान किया। 

इस आगमन काल के मिस्सा बलिदान और क्रिसमस गैदरिंग के अवसर पर  रांची के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद के आलावा,   फाo रवि, फाo सुधीर कुजूर, फाo पीटर सांगा, फाo प्रभात, सिo ग्लोरिया, सिo पुष्पा, आर्चबिशप के सेक्रेटरी फाo असीम मिंज, लॉरेटो विद्यालय के कैथॉलिक छात्राएं, शिक्षकगण, एवं अभिभावक शामिल हुए।

Contact Us
  •  ⛪ Archbishop's House,
           P.B. 5, Dr. Camil Bulcke Path,
           Opposite to Indian Overseas Bank
            Ranchi, Jharkhand 834001
  •  📱 +91 90064 37066 
  •  ✉️ secretaryranchi@gmail.com

 

 

How To Reach
Explore
  • Home
  • About
  • Directories
  • Useful Links
  • Church In Jharkhand
  • Resources
  • Media
Follow us on

Copyright 2025 All rights reserved Ranchi Archdiocese || Powered By :: Bit-7 Informatics