पवित्रता, शुद्धता और एक दूसरे के प्रति प्रेम आगमन काल का केंद्र : महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद
रविवार, दिसंबर, 01, 2024, आरागेट, राँची: आज आगमन के पहले रविवार के दिन रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने संत फ्रांसिस चर्च, आरागेट, रांची में 04 धर्म बंधुओं का उपयजाकीय अभिषेक किया।
संत फ्रांसिस चर्च आरागेट के विश्वासियों के लिए आज एक विशेष दिन रहा क्योंकि आज 04 धर्म बंधुओं ने ब्राo जोनिश गाड़ी, ब्राo नीरज कंडूलना ब्राo नेलसन कुजूर आईo एमo एस o, ब्राo पायस बागे, कैपुचिन ने उपयजाकीय अभिषेक ग्रहण किया। इस अवसर पर आरागेट के विश्वासियों ने महाधर्माध्यक्ष को स्वागत करते हुए गिरिजा परिसर में ले कर आए। उपयाजकीय अभिषेक समारोह पवित्र मिस्सा बलिदान के साथ आरंभ हुआ जिसकी अगुवाई महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने की। महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने अपने धर्मोपदेश में कहा कि: " आगमन काल सिर्फ़ आने वाले क्रिसमस की बाहरी तैयारी नहीं है बल्कि यह समय पवित्रत, शुद्धता, और एक दूसरे को प्रेम दिखाने का काल है। चूंकि यह दिन धर्म बंधुओं को उपयाजकीय अभिषेक प्रदान करने का मौका रहा इसलिए महाधर्माध्यक्ष ने उपयाजक(डीकन) होने का मर्म समझाते हुए कहा कि - उपयाजक होना सेवा करने के भाव से संबंधित है। इसीलिए उपयाजकों को ईमानदारी और निष्ठा से सेवा करने का आह्वान किया।" उपदेश समाप्ति पर चारों धर्मबंधुओं को नाम लेकर पुकारा गया जिसके प्रत्युत्तर में उन्होंने "प्रस्तुत हूँ" कहा। इसके बाद रांची के महाधर्माध्यक्ष ने उन्हें उपयाजक के रूप में अभिषेक किया। मिस्सा के अंत में महाधर्माध्यक्ष ने चारों धर्मबंधुओं को उपयाजकीय अभिषेक प्राप्त करने पर बधाईयां एवं शुभकामनाएं दीं।
इस उपयाजकीय अभिषेक समारोह में रांची के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद , फाo हरमन मिंज प्रोविंशियल, फाo प्रदीप कुमार, फाo साइमन मुर्मू, फाo बेसिल रुंडा आरागेट के पल्ली पुरोहित, फाo आनंद डेविड खलखो रांची धर्मप्रांत के विकार जेनरल , फाo वाल्टर किस्पोट्टा, फाo एंजेलुस एक्का, फाo रोशन तीड़ू, फाo फिलिप मिंज एवं अन्य पुरोहितगण विभिन्न धर्म समाज की धर्मबहनें, आरागेट के विश्वासी एवं उपयाजक अभिषेक ग्रहण करने वाले धर्म बंधुओं के माता- पिता एवं रिश्तेदार शामिल हुए।