Ranchi Archdiocese
Menu
  • Home
  • About Us
    • Archdiocese At A Glance
    • Formal Prelates Of Ranchi
    • History
    • Vision & Mission
    • Archdiocesan Priests in Heaven(RIP)
  • Our Parishes
  • Directories
    • Archdiocesan Curia
    • Commissions & Secretaries
    • Institutes
    • Archdiocesan Priests
    • Archdiocesan Seminarians
    • Consecrated men & women
    • Major Superior
  • Church in Jharkhand
  • Useful Links
  • Resources
  • Media
    • Photo
    • Video
    • Media
  • Contact Us

NEWS AND EVENTS

  • Home
  • NEWS AND EVENTS

ईश्वर पर मौलिक भरोसा रख, गरीबों, दलितों एवं ज़रूरतमंदों के लिए करें जीवन समर्पित :महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद 

गुरुवार, नवंबर 21, 2024, रांची: आज रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद के सम्मुख संत अन्ना धर्मसंघ, राँची प्रोविंस की 7 धर्मबहनों ने पुरुलिया रोड रांची पर स्थित उनके मदर हाऊस में आजीवन व्रत धारण किया। 

आज संत अन्ना धर्मसंघ राँची प्रोविंस के धर्मबहनों के लिए विशेष अवसर रहा क्योंकि उनके धर्मसंघ से 07 धर्मबहनों सिo अंजना प्रीति खलखो, सिo निशी बारला, सिo किरण सांगा, सिo प्रीति किस्पोट्टा, सिo कुसुम एक्का, सिo तारा लकड़ा एवं सिo संध्या लकड़ा ने आजीवन व्रत धारण किया। आजीवन व्रत धारण करने का अर्थ है - धर्मसंघ के अधिकारियों के अधीन रह कर प्रभु ईश्वर तथा लोगों की सेवा में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करना। साथ ही निर्धनता, आज्ञापालन जैसे महान गुणों के साथ जीवन व्यतीत करना। यह व्रत धारण समारोह पवित्र मिस्सा बलिदान के साथ आरंभ हुआ जिसकी अगुवाई महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने की। संत अन्ना धर्मसंघ की मदर जेनरल मेरी ग्रेस तोपनो ने इस विशेष उपलक्ष्य में सभी उपस्थित लोगों का औपचारिक स्वागत किया। महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने अपने धर्मोपदेश में कहा कि: "हमें अपने जीवन के उद्देश्यों को तलाश करने की इच्छा शक्ति को विकसित करना है। अपने जीवन के उद्देश्य जानने के पश्चात प्रभु पर भरोसा रखते हुए अपने जीवन को ग़रीबो, दलितों एवं जरूरतमंद के लिए समर्पित करें।"  मिस्सा  के अंत में महाधर्माध्यक्ष, पुरोहितों एवं उपस्थित सभी लोगों ने व्रत धारण करने वाली धर्मबहनों का जोरदार स्वागत कर उनको शुभकामनाएं दीं।  महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने अजीवन व्रत धारण करने वाली धर्मबहनों के माता पिता को उनके पुत्रियों के त्याग के लिए धन्यवाद दिया। 

संत अन्ना धर्मसंघ के इस व्रत समारोह में रांची के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद के आलावा,   फाo जॉर्ज मिंज, फाo जॉर्ज लकड़ा, फाo निकोलस, फाo फ़िलमोन लकड़ा, फाo नीलम तिडू, आर्चबिशप के सेक्रेटरी फाo असीम मिंज, संत अन्ना धर्मसंघ की धर्मबहनें एवं व्रत धारण करने वाली धर्म बहनों के माता- पिता एवं रिश्तेदार शामिल हुए।

Contact Us
  •  ⛪ Archbishop's House,
           P.B. 5, Dr. Camil Bulcke Path,
           Opposite to Indian Overseas Bank
            Ranchi, Jharkhand 834001
  •  📱 +91 90064 37066 
  •  ✉️ secretaryranchi@gmail.com

 

 

How To Reach
Explore
  • Home
  • About
  • Directories
  • Useful Links
  • Church In Jharkhand
  • Resources
  • Media
Follow us on

Copyright 2025 All rights reserved Ranchi Archdiocese || Powered By :: Bit-7 Informatics