Ranchi Archdiocese
Menu
  • Home
  • About Us
    • Archdiocese At A Glance
    • Formal Prelates Of Ranchi
    • History
    • Vision & Mission
    • Archdiocesan Priests in Heaven(RIP)
  • Our Parishes
  • Directories
    • Archdiocesan Curia
    • Commissions & Secretaries
    • Institutes
    • Archdiocesan Priests
    • Archdiocesan Seminarians
    • Consecrated men & women
    • Major Superior
  • Church in Jharkhand
  • Useful Links
  • Resources
  • Media
    • Photo
    • Video
    • Media
  • Contact Us

NEWS AND EVENTS

  • Home
  • NEWS AND EVENTS

लोगों की आवश्यकताओं एवं समस्याओं के प्रति समर्पित जीवन जीना सीखें: महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद 

गुरुवार, अक्टूबर 31, 2024, रांची:  रांची महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने आज रांची में कार्यरत सभी कैथोलिक पुरोहितों, धर्मबंधुओं एवं धर्म बहनों के प्रोविंशियल, रीजनल सुपीरियर्स के साथ सामाजिक विकास केंद्र रांची में मुलाक़ात की। महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद के अपने पद संभालने के बाद यह पहला अवसर रहा जब उन्होंने अपने सपने और दूरदृष्टि को साझा करते हुए उनके सहयोग की माँग की। उन्होंने ने लोगों की भलाई के लिए अपने जीवन को समर्पित करने का सन्देश भी दिया। 

यह एक विशेष अवसर रहा जब महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने रांची में कार्यरत सभी कैथोलिक पुरोहितों, धर्मबंधुओं एवं धर्म बहनों के प्रोविंशियल और रीजनल सुपीरियर्स के साथ एक पूरा दिन बिताया। इस दौरान उन्होंने रांची के लिए अपने सपने और दूरदृष्टि को साझा करने के साथ ही रांची को लोगों के जीवन व्यतीत करने की परिस्थितियों को बेहतर बनाने की अच्छी सोच प्रस्तुत की। इस दरमियान उन्होंने रांची में कार्यरत सभी कैथोलिक पुरोहितों, धर्मबंधुओं एवं धर्म बहनों की समस्याओं को सुना और एक साथ मिल कर उन समस्याओं 
को सुलझाने का प्रस्ताव रखा। इस मुलाक़ात के दौरान विभिन्न समस्याओं परिवारों का बिखरना, आदिवासियों एवं प्रवासियों पर अत्याचार, युवाओं पर डिजिटल विकास का नकारात्मक प्रभाव, नई पीढ़ी का नशा की ओर झुकाव जैसे समस्याओं को सुलझाने पर भी विचार विमर्श किया गया। 
 इस अवसर पर रांची के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद के साथ रांची में कार्यरत सभी कैथोलिक पुरोहितों, धर्मबंधुओं एवं धर्म बहनों के प्रोविंशियल और रीजनल सुपीरियर्स 126 की संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक नई सोच, मिलकर काम करने का वादा कर और सकारात्मक विचार लेकर विदा लिया।

Contact Us
  •  ⛪ Archbishop's House,
           P.B. 5, Dr. Camil Bulcke Path,
           Opposite to Indian Overseas Bank
            Ranchi, Jharkhand 834001
  •  📱 +91 90064 37066 
  •  ✉️ secretaryranchi@gmail.com

 

 

How To Reach
Explore
  • Home
  • About
  • Directories
  • Useful Links
  • Church In Jharkhand
  • Resources
  • Media
Follow us on

Copyright 2025 All rights reserved Ranchi Archdiocese || Powered By :: Bit-7 Informatics