Ranchi Archdiocese
Menu
  • Home
  • About Us
    • Archdiocese At A Glance
    • Formal Prelates Of Ranchi
    • History
    • Vision & Mission
    • Archdiocesan Priests in Heaven(RIP)
  • Our Parishes
  • Directories
    • Archdiocesan Curia
    • Commissions & Secretaries
    • Institutes
    • Archdiocesan Priests
    • Archdiocesan Seminarians
    • Consecrated men & women
    • Major Superior
  • Church in Jharkhand
  • Useful Links
  • Resources
  • Media
    • Photo
    • Video
    • Media
  • Contact Us

NEWS AND EVENTS

  • Home
  • NEWS AND EVENTS

हम प्रत्येक प्रभु की दृष्टि में मूल्यवान हैं:महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद 

रविवार, सितम्बर 08, 2024, बेड़ो, दिघिया: रांची महाधर्मप्रांत के दीघिया के संत बर्कमंस चर्च प्रगाण में आज रांची के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने पल्ली विश्वासियों के लिए पहली बार मिस्सा बलिदान अर्पित किया और दृढ़करण संस्कार प्रदान किया । 

दिघिया पल्ली में आज रांची के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद का आगमन हुआ जहां उन्होंने पल्ली के कैथोलिक विश्वासियों के लिए रविवार का मिस्सा बलिदान अर्पित करने के साथ ही 6 व्यस्कों को दृढ़करण संस्कार प्रदान किया। महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद के पहली बार आने पर पल्ली के विश्वासियों ने उनका हर्षोल्लास से स्वागत किया और बेड़ो से मोटरसाइकिल रैली द्वारा उनका एस्कोर्टिंग किया गया। उन्होंने माता मरियम के पर्व के अवसर पर माता मरियम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपने धर्मोपदेश में कहा कि: "हम प्रभु ईश्वर की दृष्टि में हम प्रत्येक मूल्यवान हैं। माता मरियम एक साधारण परिवार से ताल्लुक रहते हुए भी ईश्वर की कृपापात्री बनी। प्रभु की आशीष के कारण ही वह कष्टों और दुखों में भी प्रभु के आज्ञा अनुसार चलते हुए उनकी इच्छा को पूरा कर ने में सक्षम बनी। उनके जीवन को आदर्श मानकर हमारे जीवन को भी उन्हीं के अनुरूप बनाने की आवश्यकता है।"  मिस्सा  के अंत में महाधर्माध्यक्ष और सभी  पुरोहितों का पल्लीवासियों ने जोरदार स्वागत किया और उनका आभार प्रकट किया ।  सांस्कृतिक समारोह में पल्लीवासियों ने रंगारंग प्रस्तुति से लोगों का हृदय जीत लिया। महाधर्माध्यक्ष ने पल्ली के विश्वासियों को और मजबूत बनने और बच्चों को उनके विश्वास तथा सहभागी जैसे गुणों के विकास करने में उनकी अगुवाई करने की सलाह दी। यह दिन युवाओं के लिए भी खास रहा क्योंकि पल्ली में युवा दिवस मनाया गया उन्होंने ने भी मन मोहक प्रस्तुति दी। 

इस दृढ़करण संस्कार और सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह में रांची के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद के आलावा, दिघिया के पल्ली पुरोहित फाo विंसेंट मिंज, सहायक पल्ली पुरोहित फाo परमदयाल खेस्स, फाo रॉबर्ट मिंज, फाo अजय मिंज, फाo ब्रिसियूस मिंज, आर्चबिशप के सेक्रेटरी फाo असीम मिंज, धर्मबहनें एवं हज़ारों की संख्या में ख्रीस्त विश्वासी शामिल हुए।

Contact Us
  •  ⛪ Archbishop's House,
           P.B. 5, Dr. Camil Bulcke Path,
           Opposite to Indian Overseas Bank
            Ranchi, Jharkhand 834001
  •  📱 +91 90064 37066 
  •  ✉️ secretaryranchi@gmail.com

 

 

How To Reach
Explore
  • Home
  • About
  • Directories
  • Useful Links
  • Church In Jharkhand
  • Resources
  • Media
Follow us on

Copyright 2025 All rights reserved Ranchi Archdiocese || Powered By :: Bit-7 Informatics