Ranchi Archdiocese
Menu
  • Home
  • About Us
    • Archdiocese At A Glance
    • Formal Prelates Of Ranchi
    • History
    • Vision & Mission
    • Archdiocesan Priests in Heaven(RIP)
  • Our Parishes
  • Directories
    • Archdiocesan Curia
    • Commissions & Secretaries
    • Institutes
    • Archdiocesan Priests
    • Archdiocesan Seminarians
    • Consecrated men & women
    • Major Superior
  • Church in Jharkhand
  • Useful Links
  • Resources
  • Media
    • Photo
    • Video
    • Media
  • Contact Us

NEWS AND EVENTS

  • Home
  • NEWS AND EVENTS

अधिकार और शक्ति का प्रयोग सेवा भाव से करें :महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद 

रविवार, जुलाई 21, 2024, हरमू: हरमू के संत फ्रांसिस चर्च प्रगाण में आज रांची के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने पल्ली के 56 कैथोलिक  बच्चें बच्चियों को दृढ़करण संस्कार प्रदान किया । दृढ़करण संस्कार ग्रहण करने वाले लड़कियों की संख्या 29 और लड़कों की संख्या 27 रही। 

हरमू पल्ली में आज रांची के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद का आगमन हुआ जहां उन्होंने पल्ली के कैथोलिक विश्वासियों के लिए रविवार का मिस्सा बलिदान अर्पित करने के साथ ही 56 बच्चें बच्चियों को दृढ़करण संस्कार प्रदान किया। उन्होंने अपने धर्मोपदेश में कहा कि: "हमें अपने अधिकारों एवं शक्ति का प्रयोग दूसरों की उत्थान के लिए करना हैं क्योंकि उनकी ज़िम्मेदारी हमें दी गई है। उन्होंने मानवता के असंवेदनशील और मूक दर्शन व्यवहार की आलोचना करते हुए कहा कि हमें अच्छा मानव और ख्रीस्तीय बन कर जरूरतमंद की सहायता करने के लिए तत्पर रहने का संदेश दिया । "  साथ ही उन्होंने बच्चों को पवित्र आत्मा के वरदान का मर्म भी  समझाया। बच्चों को भावी जीवन में अच्छा , संवेदनशील और जिम्मेदार अगुवा बनने का आह्वान किया। 

मिस्सा  के अंत में महाधर्माध्यक्ष और सभी  पुरोहितों का पल्लीवासियों और बच्चे बच्चियों ने अपने मधुर संगीत से स्वागत किया और उनका आभार प्रकट किया ।  स्वागत समारोह में राँची के महाधर्माध्याक्ष ने दृढ़करण संस्कार लेने वाले बच्चें बच्चियों को  संस्कार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं एवं बधाईयां दीं । साथ ही पल्ली के विश्वासियों को एकजुट और मिल कर महाधर्मप्रांत के लिए काम करने की मांग की। 

इस दृढ़करण संस्कार समारोह में रांची के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद के आलावा, हरमू के पल्ली पुरोहित फाo हिलारियुस बारला, फाo मनोज वेंगातनम, टी o ओ o आर o के प्रोविंशल, फा इसादोर, फाo प्रेम, फाo सुमित, आर्चबिशप के सेक्रेटरी फाo असीम मिंज, अन्य पुरोहितगण, पल्ली क्षेत्र के विभिन्न धर्मसमाज की धर्म बहनें, बारिश होने पर भी हज़ारों की संख्या में ख्रीस्त विश्वासी शामिल हुए।

Contact Us
  •  ⛪ Archbishop's House,
           P.B. 5, Dr. Camil Bulcke Path,
           Opposite to Indian Overseas Bank
            Ranchi, Jharkhand 834001
  •  📱 +91 90064 37066 
  •  ✉️ secretaryranchi@gmail.com

 

 

How To Reach
Explore
  • Home
  • About
  • Directories
  • Useful Links
  • Church In Jharkhand
  • Resources
  • Media
Follow us on

Copyright 2025 All rights reserved Ranchi Archdiocese || Powered By :: Bit-7 Informatics