Ranchi Archdiocese
Menu
  • Home
  • About Us
    • Archdiocese At A Glance
    • Formal Prelates Of Ranchi
    • History
    • Vision & Mission
    • Archdiocesan Priests in Heaven(RIP)
  • Our Parishes
  • Directories
    • Archdiocesan Curia
    • Commissions & Secretaries
    • Institutes
    • Archdiocesan Priests
    • Archdiocesan Seminarians
    • Consecrated men & women
    • Major Superior
  • Church in Jharkhand
  • Useful Links
  • Resources
  • Media
    • Photo
    • Video
    • Media
  • Contact Us

NEWS AND EVENTS

  • Home
  • NEWS AND EVENTS

विश्वास का तकड़ा साक्षी बनें: महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद 

रांची महाधर्मप्रांत के आरागेट पल्ली के बड़कुंबा ग्राम में आज रांची के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने पादुवा के संत एंथोनी को समर्पित एक नवनिर्मित ग्राम गिरजेघर का अभिषेक एवं उद्घाटन किया। 

आज महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद आरागेट पल्ली के बड़कुंबा यूनिट पहुंचे जहां उन्होंने नवनिर्मित ग्राम गिरजेघर के अशीष समारोह के अवसर पर मिस्सा बलिदान अर्पित किया। 
उन्होंने अपने प्रवचन में कहा कि: " हम प्रत्येक में अनेक क्षमताएं हैं, और साधारण होने पर भी अपने जीवन द्वारा अपने विश्वास को दूसरों को दिखा सकते हैं। साथ उन्होंने सभी को अपने जीवन और शब्दों के माध्यम से विश्वास का तगड़ा साक्षी बनने का संदेश दिया।" इस अवसर पर पल्ली का संक्षिप्त इतिहास पढ़ सुनाया गया। गिरजे के निर्माण में विभिन्न तरीकों से सहयोग करने वाले व्यक्तियों का सम्मान किया गया। महाधर्माध्यक्ष  ने उपस्थित सभी लोगों को उनके उत्साह भरे स्वागत के लिए अपना आभार प्रकट किया । उन्होंने पूरे धर्मप्रांत की ओर से कपुचिन धर्मसमाज को महाधर्माध्यक्ष अपनी सेवा देने के लिए धन्यवाद् दिया। 

नवनिर्मित ग्राम गिरजेघर इस अभिषेक और उदघाटन समारोह में रांची के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद के आलावा, संत फिदेलिस प्रोविंस के डेलीगेट फ़ा रंजीत एक्का, खिजरी विधान सभा के विधायक श्री माननीय राजेश कच्छप, आरागेट के  पल्ली  पुरोहित फाo बेसिल रुंडा, सहायक पल्ली पुरोहित फाo मुक्ति प्रकाश, फ़ाo संतोष डिसूजा, फ़ाo जॉर्ज लकड़ा, फ़ाo साइमन मुरमू, फ़ाo आनंद भेंगरा, आर्चबिशप के सेक्रेटरी फाo असीम मिंज, 25 अन्य पुरोहित, विभिन्न धर्मसमाज की धर्मबहनें एवं हज़ारों की संख्या में ख्रीस्त विश्वासी शामिल हुए।

Contact Us
  •  ⛪ Archbishop's House,
           P.B. 5, Dr. Camil Bulcke Path,
           Opposite to Indian Overseas Bank
            Ranchi, Jharkhand 834001
  •  📱 +91 90064 37066 
  •  ✉️ secretaryranchi@gmail.com

 

 

How To Reach
Explore
  • Home
  • About
  • Directories
  • Useful Links
  • Church In Jharkhand
  • Resources
  • Media
Follow us on

Copyright 2025 All rights reserved Ranchi Archdiocese || Powered By :: Bit-7 Informatics