Ranchi Archdiocese
Menu
  • Home
  • About Us
    • Archdiocese At A Glance
    • Formal Prelates Of Ranchi
    • History
    • Vision & Mission
    • Archdiocesan Priests in Heaven(RIP)
  • Our Parishes
  • Directories
    • Archdiocesan Curia
    • Commissions & Secretaries
    • Institutes
    • Archdiocesan Priests
    • Archdiocesan Seminarians
    • Consecrated men & women
    • Major Superior
  • Church in Jharkhand
  • Useful Links
  • Resources
  • Media
    • Photo
    • Video
    • Media
  • Contact Us

NEWS AND EVENTS

  • Home
  • NEWS AND EVENTS

आदर्श पुरोहित प्रभु येसु के समान ही अपने जीवन को  समर्पित करना ही वास्तविक पुरोहिताई : महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद 

बागडोगरा के महागिरजाघर में आज बागडोगरा धर्मप्रांत के पूर्व धर्माध्याक्ष और रांची के वर्तमान महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने तीन उपयाजकों फाo मनोज कुमार, फाo रोबिन एक्का, फाo गैब्रियल गुपीन हंसदा का पुरोहित अभिषेक किया। तीनों नव पुरोहितों ने उपस्थित दोनों धर्माध्यक्षों के साथ केक काट कर अपने नए जीवन का उत्सव मनाया। इस पुरोहिताई अभिषेक समरोह में धर्माध्यक्ष फुल्जेंस तिग्गा, रायगंज के धर्माध्यक्ष भी शामिल हुए । 

आज रांची के वर्तमान महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने तीन उपयाजको को गुड शेफर्ड कैथेड्रल, बागडोगरा में पुरोहित अभिषेक प्रदान किया। वहां के विश्वासियो ने बड़ी ही जोश गर्मी से दोनों धर्माध्यक्षों एवं पुरोहितों का स्वागत किया। इस समारोह की अगुवाई महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद  ने किया और रायगंज के धर्माध्यक्ष अंजलूस तिग्गा सहअनुष्ठाता के रूप में उपस्थित रहे। महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने अपने प्रवचन में तीनों उपयाजकों को संबोधित करते हुए कहा कि: आपके लिए प्रभु येसु ख्रीस्त एक आदर्श पुरोहित हैं उनके समान दूसरों के लिए, उनकी भलाई के लिए अपने जीवन को समर्पित करना आपके जीवन का पहला उद्देश्य होना है। और यह तभी हो सकता है जब आप दाखलता के समान प्रभु से प्रार्थना द्वारा जुड़े रहे। अंत में उन्होंने पुरोहित अभिषेक ग्रहण करने के अवसर पर तीनों नव पुरोहिताें को शुभकामनाई और बधाईयां दी। 

इस अवसर पर रांची के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद के आलावा, धर्माध्यक्ष फुल्जेंस एक्का, रायगंज के धर्माध्यक्ष, बागडोगरा धर्मप्रांत एवं अन्य स्थान से आए 120 पुरोहित,  धर्मबहनें एवं हज़ारों की संख्या में ख्रीस्त विश्वासी शामिल हुए।

Contact Us
  •  ⛪ Archbishop's House,
           P.B. 5, Dr. Camil Bulcke Path,
           Opposite to Indian Overseas Bank
            Ranchi, Jharkhand 834001
  •  📱 +91 90064 37066 
  •  ✉️ secretaryranchi@gmail.com

 

 

How To Reach
Explore
  • Home
  • About
  • Directories
  • Useful Links
  • Church In Jharkhand
  • Resources
  • Media
Follow us on

Copyright 2025 All rights reserved Ranchi Archdiocese || Powered By :: Bit-7 Informatics