Ranchi Archdiocese
Menu
  • Home
  • About Us
    • Archdiocese At A Glance
    • Formal Prelates Of Ranchi
    • History
    • Vision & Mission
    • Archdiocesan Priests in Heaven(RIP)
  • Our Parishes
  • Directories
    • Archdiocesan Curia
    • Commissions & Secretaries
    • Institutes
    • Archdiocesan Priests
    • Archdiocesan Seminarians
    • Consecrated men & women
    • Major Superior
  • Church in Jharkhand
  • Useful Links
  • Resources
  • Media
    • Photo
    • Video
    • Media
  • Contact Us

NEWS AND EVENTS

  • Home
  • NEWS AND EVENTS

ईश्वर करूणा हम पर करुणा और दया प्रदर्शित करता है:महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद 

कोकर के संत एंजेल गिरजाघर में आज रांची के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने वहां के कैथोलिक विश्वासियों के साथ पहला परमप्रसाद लेने वाले बच्चें बच्चियों के लिए मिस्सा बलिदान अर्पित किया और उन्हें परमप्रसाद संस्कार प्रदान किया।

महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद के लिए यह कोकर के संत एंजेल गिरजाघर में मिस्सा अर्पित करना पहला अवसर रहा। कोकर के युवाओं ने महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद को आर्चबिशप हाऊस से कोकर तक एस्कोर्टिंग किया और इस अवसर को और भी शानदार बनाया। मिस्सा बलिदान के पहले ही परमप्रसाद संस्कार लेने वाले बच्चें बच्चियों के साथ आर्चबिशप विंसेट आइंद ने समूह में फोटो लिया। यह रविवार पास्का पर्व के बाद सफेद रविवार के नाम से भी जाना जाता है। महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने अपने प्रवचन में कहा कि: ईश्वर करुणा दिखाता है, उसने हम प्रत्येक पर क्रूस पर से अपनी करुणा प्रदर्शित की है। इसलिए हमें भी एकदूसरे पर करुणा और दया दिखाना है। मिस्सा  के अंत में सभी परमप्रसाद लेने वाले बच्चें बच्चियों को अपनी पवित्रता बनाए रखने का सन्देश देते हुए उन्हें पहली बार परमप्रसाद संस्कार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं एवं बधाईयां भी दीं। 

इस अवसर पर रांची के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद के आलावा, कोकर के पल्ली पुरोहित फाo आनंद सुरिन, सहायक पल्ली पुरोहित फाo अभय, आर्चबिशप के सेक्रेटरी फाo असीम मिंज, कोकर की धर्मबहनें एवं हज़ारों की संख्या में ख्रीस्त विश्वासी शामिल हुए।

Contact Us
  •  ⛪ Archbishop's House,
           P.B. 5, Dr. Camil Bulcke Path,
           Opposite to Indian Overseas Bank
            Ranchi, Jharkhand 834001
  •  📱 +91 90064 37066 
  •  ✉️ secretaryranchi@gmail.com

 

 

How To Reach
Explore
  • Home
  • About
  • Directories
  • Useful Links
  • Church In Jharkhand
  • Resources
  • Media
Follow us on

Copyright 2025 All rights reserved Ranchi Archdiocese || Powered By :: Bit-7 Informatics